Saturday, April 27, 2024
Advertisement

8 महीने से UAE में इमारत की छत पर रहने को मजबूर एक बेरोजगार भारतीय

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक इमारत की छत पर एक आंख वाला एक बेरोजगार भारतीय आठ महीने से ज्यादा समय से बगैर उपयुक्त भोजन रह रहा है। दरअसल, उसके नियोक्ता ने उसका पासपोर्ट रख

Bhasha Bhasha
Updated on: November 23, 2016 15:04 IST
Sanjeev Rajan- India TV Hindi
Sanjeev Rajan

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में एक इमारत की छत पर एक आंख वाला एक बेरोजगार भारतीय आठ महीने से ज्यादा समय से बगैर उपयुक्त भोजन रह रहा है। दरअसल, उसके नियोक्ता ने उसका पासपोर्ट रख लिया है, जो खुद भी एक भारतीय है।

मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि संजीव रंजन की उम्र 40 साल से ज्यादा है और वह बिजली मिस्त्री है। वह केरल के कोल्लम का रहने वाला है जहां उसकी पत्नी, दो बच्चे और बूढ़े माता-पिता रहते हैं।

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, उसके पास अजमान शहर में एक इमारत की छत पर रहने के अलावा कोई उपाय नहीं है, क्योंकि उसके नियोक्ता ने उसका बकाया चुकाने के बाद उसका पासपोर्ट लौटाने से इनकार कर दिया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement