Saturday, April 27, 2024
Advertisement

पाकिस्तान: इमरान खान ने दिए संकेत, कर सकते हैं तीसरी शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने एक बार फिर अपनी तीसरी शादी के संकेत दिए हैं।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 20, 2016 21:33 IST
Imran Khan | Getty Images- India TV Hindi
Imran Khan | Getty Images

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने एक बार फिर अपनी तीसरी शादी के संकेत दिए हैं। अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा उनका शादी का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PTI के अध्यक्ष ने कहा, ‘मैं आपको शादी के बारे में बेहतर सलाह नहीं दे सकता क्योंकि मेरा पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। शायद तीसरी बार यह भाग्यशाली हो।’ इमरान खान की तीसरी शादी पर बीते कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले लंदन में उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन झूठी साबित हुईं।

Imran and Reham | Twitter Photo

Imran and Reham | Twitter Photo

इमरान खान और रेहम खान। (ट्विटर फोटो)

इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने शनिवार को कहा कि उनके रास्ते अलग थे। दोनों का तलाक हो चुका है। इमरान खान की तीसरी शादी की संभावनाओं जिक्र करते हुए पत्नी रेहम ने कहा, ‘हो सकता है अगली बार नियाजी साहब (इमरान खान) की किस्मत किसी दूसरे से मिल जाए।’

Imran and Jemima | AP Photo

Imran and Jemima | AP Photo

इमरान खान और जेमिमा। (AP फोटो)

रेहम ने कहा कि वह अपना रास्ता नहीं बदलने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहम ने पिछले साल 30 अक्टूबर को अपने अलगाव की घोषणा के बाद एक बार फिर से इमरान से तलाक पर बात रखी है। 64 साल के इमरान खान ने पहली शादी जेमिमा से 1995 में की थी। शादी के बाद जेमिमा ने इस्लाम स्वीकार कर लिया था। उन्होंने दूसरी शादी रेहम खान से 2015 में की।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement