Friday, March 29, 2024
Advertisement

कैसे मनाया जाता है चीन में घोस्ट फेस्टिवल'

बीजिंग: चीन में शुक्रवार को 'घोस्ट फेस्टिवल' मनाया जा रहा है। यह परंपरागत चीनी महोत्सव है, जिसे झोंगयुआन या यूलान फेस्टिवल भी कहा जाता है। यह पश्चिमी देशों में मनाए जाने वाले हैलोवीन की तरह की

IANS IANS
Updated on: August 28, 2015 22:31 IST
कैसे मनाया जाता है चीन...- India TV Hindi
कैसे मनाया जाता है चीन में घोस्ट फेस्टिवल?

बीजिंग: चीन में शुक्रवार को 'घोस्ट फेस्टिवल' मनाया जा रहा है। यह परंपरागत चीनी महोत्सव है, जिसे झोंगयुआन या यूलान फेस्टिवल भी कहा जाता है।

यह पश्चिमी देशों में मनाए जाने वाले हैलोवीन की तरह की मनाया जाने वाला वार्षिक पर्व है।

माना जाता है कि चंद्र कैलेडर में सातवें महीने के 15वें दिन मृतक इस नश्वर दुनिया से मानवों के बीच लौटते हैं। बौद्ध और ताओवादी दोनों ही नर्क में मृतकों को यातनाओं से राहत दिलाने के लिए अनुष्ठान करते हैं।

घोस्ट फेस्टिवल के दिन मृतकों और बौद्धों को खाद्य सामग्री अर्पित की जाती है, मृतकों के लिए धूप और अगरबत्तियां जलाई जाती हैं और पानी में कागज से बनी कश्ती और लालटेन प्रवाहित की जाती है। पूर्वजों के स्मरण के लिए अन्य महत्वपूर्ण चीनी त्योहार किंगमिंग फेस्टिवल है, जिसे टॉम्ब-स्वीपिंग डे भी कहते हैं। इसे हर साल अप्रैल में मनाया जाता है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement