Friday, April 26, 2024
Advertisement

रूस के इस कस्बे में आई बाढ़, पानी की बजाय बह रही थी फ्रूट जूस की नदी!

बीते मंगलवार को रूस की राजधानी मास्को के दक्षिण में स्थित एक कस्बे में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां की गलियों में अचानक ही फ्रूट जूस की नदी बहने लगी।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 29, 2017 17:48 IST
Juice River- India TV Hindi
Juice River

मास्को: बीते मंगलवार को रूस की राजधानी मास्को के दक्षिण में स्थित एक कस्बे में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां की गलियों में अचानक ही फ्रूट जूस की नदी बहने लगी। यह नजारा जिसने भी देखा वह एकबारगी हैरान रह गया।

दरअसल, मास्को से लगभग 320 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कस्बे लेबेदयान में सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक पेप्सी के गोदाम की छत टूट गई। छत के टूटने की वजह से वहां रखा जूस तेजी से सारी बाधाएं पार करता हुआ सड़क पर बहने लगा। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के वक्त गोदाम में लगभग 3 करोड़ लीटर जूस रखा हुआ था।

आप देख सकते हैं कि किस तरह हल्की लाल रंगत लिए हुए यह जूस किसी नदी की तरह बहा जा रहा है। यह जूस जब सड़कों पर पहुंचा तो कार चला रहे ड्राइवर भी हैरान रह गए। इस तरह टनों जूस बहते-बहते शहर से लगी डॉन नदी में समा गया। जांचकर्ताओं ने बताया कि गोदाम की 9 मंजिला बिल्डिंग इस घटना में ऐसे ढही जैसे कि ‘ताश का बना घर’ हो।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement