Friday, April 26, 2024
Advertisement

श्रीलंका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 हुई, 99 लोग लापता

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है, जबकि 99 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 14 जिलों में

IANS IANS
Published on: May 27, 2017 20:18 IST
Sri Lanka- India TV Hindi
Image Source : AP Sri Lanka

कोलंबो: श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है, जबकि 99 लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 14 जिलों में 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।डीएमसी प्रवक्ता प्रदीप कोडिपिल्ली ने एफे न्यूज को बताया, "कलानिया नदी का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।" 

भारत की ओर से मानवीय सहायता लिए रवाना किया गया पहला जहाज शनिवार को कोलंबो पहुंच गया, जबकि दूसरा जहाज रविवार को पहुंचेगा। श्रीलंका में गुरुवार से हो रही भारी बारिश की वजह से कालू, केलानी, गिन, निवाला और अट्टानागलू नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे यहां बाढ़ आ गई है। बाढ़ से सात जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित जिला कलूतारा है, जहां 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 लापता हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement