Saturday, April 20, 2024
Advertisement

ताइवान कार्ड खेलने को लेकर चीनी मीडिया ने भारत को दी चेतावनी

बीजिंग: चीन के आधिकारिक मीडिया ने ताइवान कार्ड खेलने को लेकर भारत को आगाह करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर बीजिंग को चुनौती देने का नयी दिल्ली को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ताइवान के

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: February 15, 2017 20:45 IST
chinese media warns India against playing taiwan card- India TV Hindi
chinese media warns India against playing taiwan card

बीजिंग: चीन के आधिकारिक मीडिया ने ताइवान कार्ड खेलने को लेकर भारत को आगाह करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर बीजिंग को चुनौती देने का नयी दिल्ली को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ताइवान के महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे के बाद मीडिया ने नयी दिल्ली को आगाह किया है।

सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में नयी दिल्ली को ताइवान कार्ड खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा शीर्षक से प्रकाशित एक आलेख में कहा है, ताइवान के मुद्दे पर चीन को चुनौती देकर भारत आग के साथ खेल रहा है।

अखबार में प्रकाशित आलेख में कहा गया है, ऐसे समय में जब अमेरिका के नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान के मुद्दे पर चीन को चुनौती नहीं देकर एक चीन की नीति पर सहमत होने और इसका सम्मान करने का फैसला किया है, भारत ने मुश्किल खड़ी की है। ताइवान के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के संदर्भ में आलेख में सवाल उठाया गया है। इसमें कहा गया है, भारत और ताइवान के बीच आम तौर पर उच्चस्तरीय यात्राएं नहीं होती हैं, ऐसे में भारत ने इस समय में यात्रा के लिए ताइवान के प्रतिनिधिमंडल को क्यों आमंत्रित किया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement