Saturday, April 20, 2024
Advertisement

सीरिया: हवाई हमलों में मलेशिया के 3 IS लड़ाके मारे गए

सीरिया के राक्का में हुए हवाई हमले में आंतकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) के 3 मलेशियाई लड़ाके मारे गए हैं।

IANS IANS
Published on: January 16, 2017 19:56 IST
Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कुआलालंपुर: सीरिया के राक्का में हुए हवाई हमले में आंतकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) के 3 मलेशियाई लड़ाके मारे गए हैं। दैनिक 'मलेशियन स्टार' के मुताबिक, जैनुरी कमरुद्दीन, अहमद अशरफ अरबी अहमद जमाल अरबी और सेजियाल मोहम्मद सोफियां तहयालान शुक्रवार को मारे गए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने कहा कि हाल में हुई मौतों के साथ ही इराक और सीरिया में मारे गए मलेशियाई आतंकियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जैनुरी (50) को अबु तलहा के नाम से भी जाना जाता है। वह IS के एक वीडियो में सामने आया था, जिसमें मलेशिया में हमले की धमकी दी जा रही थी।

ये तीनों आतंकी सीरिया में 2014 में आए थे। ये कातिबा नुसनतारा के सदस्य थे। यह आईएस का मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस के आतंकियों का समूह है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement