Friday, March 29, 2024
Advertisement

मलेशिया: अस्पताल में आग, 3 भारतीय समेत 6 लोगों की मौत

मलेशिया के दक्षिणी क्षेत्र जोहर बारू में एक बड़े सरकारी अस्पताल में आग लग जाने से भारतीय मूल के तीन नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई।

Bhasha Bhasha
Published on: October 25, 2016 19:59 IST
Malaysia fire- India TV Hindi
Image Source : AP Malaysia fire

कुआलालंपुर: मलेशिया के दक्षिणी क्षेत्र जोहर बारू में एक बड़े सरकारी अस्पताल में आग लग जाने से भारतीय मूल के तीन नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। सुल्ताना अमीना अस्पताल में सुबह के समय आग लगी, जिसके बाद सैकड़ों मरीजों और चिकित्साकर्मियों को बाहर निकला गया।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पुलिस के अनुसार आग लगने की इस घटना में चार महिलाओं और दो पुरूषों की मौत हुई है। इन सभी की उम्र 50 साल के आसपास थी।  मारे गए लोगों में भारतीय मूल की दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने ट्वीट किया, ''सरकार आग लगने के कारण और अस्पताल में सुरक्षा की स्थिति के बारे में पता करने के लिए विस्तृत जांच कराएगी।''घटना के समय अस्पताल में 193 कर्मचारी और 294 मरीज मौजूद थे। आग की इस घटना में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement