Saturday, April 27, 2024
Advertisement

चीन: हुबेई प्रांत में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत की आशंका

चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन के बाद से लापता 10 लोगों के बचने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 12 होने की आशंका जताई जा रही है।

IANS IANS
Published on: January 22, 2017 15:53 IST
via Google Maps- India TV Hindi
via Google Maps

वुहान: चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन के बाद से लापता 10 लोगों के बचने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 12 होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे नानझांग काउंटी के मिराज होटल में यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। होटल मालिक हे दाहुई लापता लोगों में शामिल हैं। कुल 15 लोग मलबे में फंस गए। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से 2 की अस्पताल में मौत हो गई।

भूस्खलन के कारण इस होटल की 3 मंजिला इमारत ढह गई, जिससे इमारत की पहली मंजिल के रेस्तरां में होटलकर्मी और मेहमान फंस गए। राहत कर्मियों ने दूसरी किसी घटना के प्रति सावधानी बरतने के लिए बचाव कार्य रोक दिया है। राहतकर्मी दुर्घटनास्थल से चट्टानों को हटा रहे हैं। इसके बाद ही वे बचाव कार्य शुरू करेंगे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement