Saturday, April 27, 2024
Advertisement

इस गांव में किशोर होते ही लड़की बन जाती है लड़का, जाने क्या है पूरा मामला

आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के बच्चों को एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी ने जकड़ा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: December 12, 2017 8:37 IST
Dominican Republic- India TV Hindi
Dominican Republic

आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के बच्चों को एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी ने जकड़ा हुआ है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। डोमेनिकन रिपब्लिक में ला सेलिनास नाम के इस गांव में पैदा होने वाली लड़कियों को एक ऐसी रहस्यमयी बीमारी है जिसके चलते वह किशोरावस्था में पहुंतचे ही लड़का बन जाती हैं। इस गांव में 12 साल की लड़कियों के लड़का बनने की इस अजीब बीमारी ने सभी को हैरत में डाल दिया है। (अमेरिका: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर के पास बस टर्मिनल पर धमाका, संदिग्ध गिरफ्तार )

इस गांव में रहने वाले इस बीमारी से ग्रस्त बच्चों को सभी लोग नीची नजरों से देखते हैं। इस बच्चों को घृणित समझा जाता है। यहां पर इन बच्चों को 'ग्वेदोचे' के नाम से बुलाया जाता है। यहां पर ग्वेदोचे का इस्तेमाल किन्नरों के लिए किया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह बीमारी एक आनुवांशिक विकार है और इस बीमारी से ग्रस्त बच्चों को 'सूडोहर्माफ्राडाइट' कहा जाता है।

इस बीमारी के चलते लड़कियों में धीरे-धीरे पुरूषों के अंग बनने लगते हैं, और साथ ही उनकी आवाज में भी भारीपन आने लगता है। उनके शरीर में आने वाले इस तरह के बदलाव उन्हें लड़के बना देते हैं। गांव में हर 90 लोगों में से एक बच्ची इस बीमारी से ग्रस्त है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इन बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वे बिना किसी स्‍त्री या पुरुष अंग के जन्‍म लेते हैं।  इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे समाज से कट जाते हैं और लोग उन्हें घृणा की नजर से देखने लगते है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement