Saturday, April 27, 2024
Advertisement

UN ने किया यमन में 72 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान

अदेन: संयुक्त राष्ट्र ने यमन में बृहस्पतिवार से 72 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान किया है। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इस्माइल औल्द शेख अहमद ने कल एक बयान में बताया अप्रैल

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: October 18, 2016 12:51 IST
un- India TV Hindi
un

अदेन: संयुक्त राष्ट्र ने यमन में बृहस्पतिवार से 72 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान किया है। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इस्माइल औल्द शेख अहमद ने कल एक बयान में बताया अप्रैल में हुए संघर्षविराम की 19 अक्तूबर 2016 से स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे से 72 घंटे के लिए एक बार फिर शुरूआत होगी।

इससे पहले यमन के राष्ट्रपति अब्देराब्बो मंसूर हादी ने, संघर्षविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों के आह्वान के बाद कल सुबह एक बयान में संघर्षविराम के लिए सहमति जाहिर की।

अहमद ने रविवार को कहा कि वह हुथी बंदूकधारियों के प्रमुख वार्ताकार और हादी सरकार के संपर्क में हैं। संयुक्त राष्ट्र, ब्रिटेन और विश्व निकाय के यमन में शांति दूत ने रविवार को देश में जारी गृह युद्ध से जुड़े पक्षों से संघर्षविराम का ऐलान करने का अनुरोध किया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement