Thursday, April 18, 2024
Advertisement

सिडनी आतंकी साजिश में गिरफ्तार तीसरे शख्स पर आरोप तय

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पुलिस ने रविवार को एक विमान को नीचे लाने की साजिश रचने वाले तीसरे आरोपी के खिलाफ आरोप तय किया।

IANS Reported by: IANS
Published on: August 07, 2017 19:42 IST
Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में पुलिस ने रविवार को एक विमान को नीचे लाने की साजिश रचने वाले तीसरे आरोपी के खिलाफ आरोप तय किया। बीते सप्ताह आतंकवाद संबंधी गतिविधियों से जुड़े मामलों में 2 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिद मरही (39) पर निषिद्ध हथियार रखने का आरोप तय किया गया है। लेकिन अभी पुलिस को यह बताना है कि यह आरोप मरही के खिलाफ है या खालिद व मारमौट करयात भाइयों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिन्हें बीते सप्ताह आंतकवाद के आरोप में अदालत में पेश किया गया था।

सिडनी भर में मारे गए छापों के बाद मरही 8 दिनों तक पुलिस हिरासत में था और उसे देर रविवार को रिहा कर दिया गया। उसे इस महीने के अंत तक हथियार रखने के आरोपों में अदालत में पेश होना है। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने करयात भाइयों पर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बड़ी साजिश रचने का आरोप तय किया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement