Friday, April 26, 2024
Advertisement

WOMEN'S DAY: 'पिछले वर्षों में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति काफी नहीं'

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने भारत समेत दुनियाभर में अपनी जगह हासिल करने के लिए महिलाओं द्वारा विश्व में चलाये गये आंदोलनों की प्रशंसा की लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि पिछले वर्षों

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: March 08, 2017 11:15 IST
women day- India TV Hindi
women day

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने भारत समेत दुनियाभर में अपनी जगह हासिल करने के लिए महिलाओं द्वारा विश्व में चलाये गये आंदोलनों की प्रशंसा की लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि पिछले वर्षों में की गयी प्रगति काफी नहीं है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिये। संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकारों के उच्चायुक्त जैदी बिन राद अल हुसैन ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कहा, यह उत्साहवर्धक है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अपने अधिकारों की मांग करने के लिए एकजुट हो रही हैं।

अल हुसैन ने अर्जेंटीना, पोलैंड और सउदी अरब में महिलाओं के आंदोलनों की प्रशंसा की, जहां महिलाओं और पुरषों ने कुछ लैंगिक और प्रजनन अधिकारों का अपराधीकरण करने के विधायिका के प्रस्तावों के खिलाफ मार्च किया और बदलाव की मांग करते हुये सड़कों पर उतरे। उन्होंने एक बयान में कहा, भारत में हमने यौन हिंसा के खिलाफ महिलाओं को प्रदर्शन करते हुये देखा और समाज में अपना स्थान हासिल करने के लिए आंदोलन चलाते हुये देखा।

यह समय साथ आकर पिछले समय में की गयी अहम प्रगति की रक्षा करने और सकारात्मक गति बनाये रखने का है। संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने बांग्लादेश, बुरंडी और रूस में अहम कानूनों को हाल ही में वापस लिये जाने को अत्यधिक परेशानी वाला बताया। यहां बाल विवाह, वैवाहिक बलात्कार और घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं के अधिकारों को कमजोर किया गया। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement