Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

संसाधनों का इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए करने पर UN ने की उत्तर कोरिया की निंदा

संयुक्त राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण समिति ने उत्तर कोरिया के अपने अधिकतर संसाधनों का इस्तेमाल अपने लोगों की मदद करने की जगह परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में करने का निंदा प्रस्ताव पारित किया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: November 15, 2017 10:20 IST
The important Committee of united nation condemned North...- India TV Hindi
The important Committee of united nation condemned North Korea for not helping its people

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण समिति ने उत्तर कोरिया के अपने अधिकतर संसाधनों का इस्तेमाल अपने लोगों की मदद करने की जगह परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में करने का निंदा प्रस्ताव पारित किया। इनमें से आधे से ज्यादा लोगों को अधिक भोजन और बेहतर चिकित्सीय मदद की आवश्यकता है। यूरोपीय संघ और जापान द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव को महासभा की मानवाधिकार समिति के मत के बिना मंजूरी दी गई। इसके पास 61 सह प्रायोजकों हैं, जो पिछले साल की तुलना में दो अधिक हैं। अब यह प्रस्ताव 193 सदस्यीय महासभा के पास भेजा जाएगा, जिसका दिसंबर में इसे अपनाना तय है। (पाक अदालत ने इसहाक डार के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया)

ईयू की ओर से बात करते हुए संयुक्त राष्ट्र में एस्टोनिया की उप राजदूत मिना-लीना लिंड ने उत्तर कोरिया पर ‘‘नजरबंदी शिविरों में अमानवीय परिस्थितियां’’, आवाजाही की स्वतंत्रता पर रोक और सूचना के अधिकार पर पाबन्दी सहित ‘‘एक व्यापक और व्यवस्थित तरीके’’ से मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगाए।

संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत कोरो बेशो ने कहा कि उत्तर कोरिया की आवश्यकता के बावजूद, अधिकारी ‘‘अपने संसाधानों का इस्तेमाल अपने लोगों की मदद करने की जगह परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों के निर्माण के लिए कर रहे हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के राजदूत जा सोंग नाम ने मत से पहले समिति को कहा कि सरकार ‘‘स्पष्ट रूप से प्रस्ताव को अस्वीकार करती है।’’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement