Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

सोमालिया: समुद्री लुटेरों पकड़े गए 8 भारतीयों छुडाया गया

सोमालिया के सुरक्षा बलों ने समुद्री लुटेरों द्वारा पकड़े गए आठ भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया है। इस सप्ताह की शुरूआत में एक अपहृत पोत पर मौजूद समुद्री लुटेरों का पीछा किया गया था, जिसके बाद लुटेरे इन भारतीय नाविकों को अपने साथ ले गए थे।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: April 12, 2017 18:49 IST
somalia military rescues 8 Indian crew held by pirates- India TV Hindi
somalia military rescues 8 Indian crew held by pirates

मोगादिशु: सोमालिया के सुरक्षा बलों ने समुद्री लुटेरों द्वारा पकड़े गए आठ भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया है। इस सप्ताह की शुरूआत में एक अपहृत पोत पर मौजूद समुद्री लुटेरों का पीछा किया गया था, जिसके बाद लुटेरे इन भारतीय नाविकों को अपने साथ ले गए थे। यह जानकारी तटरक्षक अधिकारी ने दी है।

सोमालिया के गामूडग राज्य में मैरीटाइम बल के उप कमांडर अब्दीराशिद मोहम्मद अहमद ने कहा, आठ बंधकों को बिना किसी लड़ाई के रिहा कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने समुद्री लुटेरों को घेर लिया था और उन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की। हालांकि तीन समुद्री लुटेरे पकड़ लिए गए।

हिंद महासागर में यमन के समीप समुद्री लुटेरों ने 31 मार्च को अल कौसर नामक जहाज पर धावा किया था और 10 सदस्यीय चालक दल को बंधक बना लिया था। उन्होंने फिरौती की मांग की थी।

सोमाली सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान इस जहाज को छोड़ दिया था और चालक दल के दो भारतीयों को मुक्त कर दिया था लेकिन वे बाकी बंधकों को लेकर फरार होने में कामयाब हो गये थे। अहमद ने बताया कि मुक्त कराए गए चालक दल के आठों सदस्य सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement