Friday, April 26, 2024
Advertisement

नाइजीरिया: सरकार ने 60,000 से ज्यादा कैदियों को खेती में लगाया

नाइजीरिया की सरकार ने पूर देश के कृषि केंद्रों पर 68,259 कैदियों को खेती के काम में लगा दिया है, क्योंकि देश की जेलों में कैदियों की संख्या काफी हो गई थी और भीड़ बढ़ने से वहां के हालात भी खराब होते जा रहे थे।

IANS IANS
Updated on: March 25, 2017 18:05 IST
Nigeria- India TV Hindi
Nigeria

लागोस: नाइजीरिया की सरकार ने पूर देश के कृषि केंद्रों पर 68,259 कैदियों को खेती के काम में लगा दिया है, क्योंकि देश की जेलों में कैदियों की संख्या काफी हो गई थी और भीड़ बढ़ने से वहां के हालात भी खराब होते जा रहे थे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नाइजीरियाई जेलसेवा के प्रवक्ता फ्रांसिस एनोबोर ने बताया कि मछली पालन में काफी निवेश हुआ है और 2016 में कई बोरहोल बनाए गए हैं। एनोबोर ने कहा कि बोरहोल से साल भर सिंचाई की जाती है, जिससे सूखे के मौसम में भी मदद मिल सकती है। कैदियों का पेट भरने के बढ़ते दबाव के चलते जेलसेवा ने इन्हें कृषि केद्रों पर खाद्य उत्पादन के लिए भेजने का फैसला किया, ताकि उनके भोजन की व्यवस्था हो सके।

जेलों के अधिकारियों द्वारा जुटाए गए कुल आंकड़ों के मुताबिक, 46,351 कैदी मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 21,903 पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement