Saturday, May 11, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को सौंपा भारत के दखल से जुड़ा दस्तावेज

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने अपने देश में भारत की कथित दखलअंदाजी से जुड़ा एक डोजियर संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेज को सौंपते हुए वैश्विक संस्था से कहा है कि वह भारत को ऐसी

Bhasha Bhasha
Published on: January 07, 2017 11:19 IST
Maleeha Lodhi- India TV Hindi
Maleeha Lodhi

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने अपने देश में भारत की कथित दखलअंदाजी से जुड़ा एक डोजियर संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेज को सौंपते हुए वैश्विक संस्था से कहा है कि वह भारत को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से रोकने में अपनी भूमिका निभाए। पाकिस्तान में भारत की दखलअंदाजी और आतंकवाद पर यह डोजियर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कल संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें सौंपा।

इस डोजियर के साथ उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की ओर से लिखा एक पत्र भी सौंपा। गुटेरेज के प्रवक्ता स्टीफन डुजैरिक ने कहा कि बैठक पाकिस्तान की दूत के अनुरोध पर आयोजित की गई। जब उनसे बैठक में चर्चा के विषयों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि बैठक में किस विषय पर चर्चा हुई। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने इस्लामाबाद में कहा, डोजियर में भारतीय:रॉ की पाकिस्तान में दखलअंदाजी और आतंकवाद में, खासतौर पर बलूचिस्तान, फाटा और कराची में, संलिप्तता की अतिरिक्त जानकारी और साक्ष्य हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र को अक्तूबर 2015 में तीन डोजियर सौंपे जा चुके हैं।

डोजियर के साथ भेजे गए पत्र में अजीज ने दावा किया कि बलूचिस्तान से भारतीय रॉ एजेंट कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी और पाकिस्तान को अस्थिर करने एवं आतंकी तत्वों को समर्थन देने में संलिप्तता की बात स्वीकार करने वाले उसके बयान ने ऐसी गतिविधियों में भारत की संलिप्तता के बारे में पाकिस्तान की ओर से लंबे समय से किए जा रहे दावे की पुष्टि कर दी। अजीज ने यह भी दावा किया कि भारत संयुक्त राष्ट्र के चार्टर, आतंकवाद से निपटने के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय समझौतों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement