Saturday, April 27, 2024
Advertisement

मिस्र: स्वेज नहर के पास आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत, 8 घायल

सिनाई प्रायद्वीप में एक सैन्य चौकी पर हुए एक आतंकवादी हमले में मिस्र के 12 सैनिक मारे गए जबकि 8 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने स्वेज नहर से करीब 80 किलोमीटर पूर्व में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया।

Bhasha Bhasha
Published on: October 14, 2016 19:40 IST
Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

काहिरा: सिनाई प्रायद्वीप में एक सैन्य चौकी पर हुए एक आतंकवादी हमले में मिस्र के 12 सैनिक मारे गए जबकि 8 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक आतंकवादियों ने स्वेज नहर से करीब 80 किलोमीटर पूर्व में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने मध्य सिनाई में एक चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में 12 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिस्र इस समय इस्लामी आतंकवादियों का मुकाबला कर रहा है जिन्होंने मुख्य रूप से पुलिसकर्मियों, न्यायाधीशों और सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया है। आतंकियों का नेतृत्व आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का एक स्थानीय धड़ा कर रहा है। राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने वाली साल 2011 की क्रांति के बाद से उत्तरी क्षेत्र कई हिंसक हमलों का केंद्र बन गया है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement