Friday, April 26, 2024
Advertisement

यहां खाने में नमक और सब्जी में अलग से पनीर मांगेंगे तो शर्मिंदा हो जाएंगे आप

नई दिल्ली: घूमने-फिरने के शौकीन हैं और कहीं जाने की योजना बना चुके हैं तो ध्यान रखें, आप जहां भी जा रहे हैं वहां के तौर तरीके और सभ्यता की जानकारी अवश्य ले लें, वर्ना

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: February 16, 2016 16:24 IST
india- India TV Hindi
india

नई दिल्ली: घूमने-फिरने के शौकीन हैं और कहीं जाने की योजना बना चुके हैं तो ध्यान रखें, आप जहां भी जा रहे हैं वहां के तौर तरीके और सभ्यता की जानकारी अवश्य ले लें, वर्ना आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। अनजान जगहों पर आपकी छोटी सी गलती आपको सभ्य और असभ्य बनाने के लिए काफी होती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि

हर देश और राज्य की अपनी एक अलग सभ्यता और तहजीब होती है। यहां जाने से पहले हमें इसकी थोड़ी बहुत जानकारी तो अवश्य ही होनी चाहिए।

हर समाज और शहर की न सिर्फ सभ्यता अलग-अलग होती है बल्कि वहां का रहन-सहन संस्कृति और खान-पान भी अलग अलग होता है। ऐसे में इन विविधताओं से परिचय न होना हमारे लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपकी असामान्य सी हरकत आपका मजाक बना सकती है जिससे आपको गुस्सा भी आ सकता है। ऐसे में इन परिस्थितियों से बचने के लिए आपके लिए जरूरी है कि थोड़ा सतर्क रहें। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जहां के खान-पान का तरीका और सभ्यता अन्य देशों से अलग होता हैं।

भारत: यहां पर थाली में खाना छोड़ना असभ्यता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप खाना छोड़ते हैं तो माना जाएगा कि आप खाने का अनादर कर रहे हैं। ऐसा न करें, सम्मान में पूरा खा लें। खाने से पहले व बाद में अच्छे से हाथ धोएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement