Wednesday, May 08, 2024
Advertisement

नाइजीरिया: मस्जिद में महिला ने किया आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत

नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी अशांत क्षेत्र में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट एक महिला आत्मघाती हमलावर ने किया था।

Vineet Kumar Singh Edited by: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
Published on: July 17, 2017 21:22 IST
Nigeria Mosque Attack | AP Photo- India TV Hindi
Nigeria Mosque Attack | AP Photo

मैदुगुड़ी: नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी अशांत क्षेत्र में एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट एक महिला आत्मघाती हमलावर ने किया था। बोरनो राज्य आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अहमद सतोमी ने कहा कि वर्ष 2009 से बोको हराम की हिंसा के केंद्र में रहे मैदुगुड़ी के लंदन सिकी इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े 5 बजे (वैश्विक समयानुसार साढ़े 4 बजे) विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया, उसने 8 लोगों को मार डाला और 15 अन्य को घायल कर दिया। नमाज के दौरान असैन्य JTF संयुक्त कार्यबल मिलिशिया मस्जिद की सुरक्षा करती है। महिला की गतिविधि संदिग्ध देखकर बाशिंदों ने उसका पीछा किया। इसी बीच वह मस्जिद की ओर गई। उसे तलाशी के लिए रुकने को कहा गया लेकिन अचानक उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

सतोमी ने बताया कि उसी वक्त मैदुगुड़ी में 3 अन्य महिला आत्मघाती हमलावरों का पता लगा। मम्मानती इलाके में 2 महिला मारी गई और एक अन्य ने सिमारी के उपनगरीय इलाके में खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement