Friday, April 19, 2024
Advertisement

मिस्र: ग्रेड पिरामिड के पास विस्फोट में 6 पुलिसकर्मियों की मौत

मिस्र के ग्रेट पिरामिड के पास स्थित एक जांच चौकी में कचरा पेटी में रखे गए बम के विस्फोट से कम से कम 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए।

Bhasha Bhasha
Published on: December 09, 2016 19:20 IST
Egypt Blast | AP Photo- India TV Hindi
Egypt Blast | AP Photo

काहिरा: मिस्र के ग्रेट पिरामिड के पास स्थित एक जांच चौकी में कचरा पेटी में रखे गए बम के विस्फोट से कम से कम 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, यह विस्फोट पिरामिड रोड पर स्थित एक मस्जिद के पास हुआ।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह सड़क गीजा पिरामिड के क्षेत्र को काहिरा शहर के मध्य हिस्से से जोड़ती है। अधिकारियों ने कहा कि 2 अधिकारियों सहित 6 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इस विस्फोट में 6 लोग घायल भी हो गए जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए इस विस्फोट में पुलिसकर्मियों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Egypt Blast | AP Photo

Egypt Blast | AP Photo

घटनास्थल से महिला को दूर जाने को कहता एक सुरक्षाकर्मी। (AP फोटो)

इस विस्फोट में 2 अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर रहे एक न्यायाधीश पिछले महीने हुए एक कार बम हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस साल मई के बाद से यह मिस्र में हुआ सबसे खूंखार हमला है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement