Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ब्राजील में 2018 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में लूला डा सिल्वा आगे: सर्वे

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा वर्ष 2018 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची में आगे चल रहे हैं। एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, हाल में कानूनी परेशानियों का सामना करने के बावजूद वह पहली पसंद बने हुए हैं।

IANS IANS
Published on: October 20, 2016 20:24 IST
Luiz Inacio Lula da Silva | AP File Photo- India TV Hindi
Luiz Inacio Lula da Silva | AP File Photo

ब्रासिलिया: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा वर्ष 2018 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची में आगे चल रहे हैं। एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, हाल में कानूनी परेशानियों का सामना करने के बावजूद वह पहली पसंद बने हुए हैं। 

देश-विदेश की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, नेशनल कंफेडरेशन ऑफ ट्रांसपोर्ट (CNT) ने मत सर्वेक्षण संस्था MDA के जरिए यह सर्वेक्षण कराया है। इस सर्वेक्षण परिणाम की बुधवार को वोक्स पोपुली नाम की एक अलग सर्वेक्षण कंपनी से पुष्टि की गई। इस खुले जनमत सर्वेक्षण में लोगों से अपने संभावित उम्मीदवारों को बताने के लिए कहा गया। 11.4 प्रतिशत लोगों के समर्थन के साथ लूला आगे रहे।

इनके बाद दूसरे और बाद के स्थानों पर रहने वाले संभावित उम्मीदवारों को मात्र 3 प्रतिशत के करीब समर्थन मिला। यहां तक कि मौजूदा अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल तेमेर को 3 प्रतिशत मत मिले। वर्कर्स पार्टी के लूला भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ रिश्वतखोरी को लेकर जांच चल रही है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement