Friday, April 26, 2024
Advertisement

बोको हराम के जिहादियों ने नाइजीरिया में 5 को मार डाला: ग्रामीण

बोको हराम के जिहादियों ने उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के 3 गावों में हमला करके 5 लोगों की हत्या कर दी और कई मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

Bhasha Bhasha
Published on: November 25, 2016 10:28 IST
Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कानो: बोको हराम के जिहादियों ने उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के 3 गावों में हमला करके 5 लोगों की हत्या कर दी और कई मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चरमपंथी बोको हराम के हथियारबंद सदस्य बुधवार को मोटरबाइक पर सवार होकर हुयुम, साबोनगारिन हुयुम और वसाडा गांवों में घुसे और उन्होंने 5 ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने लोगों की संपत्ति लूट ली और मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। हुयुम निवासी बाला जोनाह ने कहा, ‘हथियारबंद लोग शाम करीब चार बजे गांव में घुसे और उन्होंने हमें चार घंटों तक बंधक बनाए रखा।’

उन्होंने कहा, ‘हथियारबंद जिहादियों ने 5 व्यक्तियों की हत्या कर दी और हमारे मकानों एवं खेतों में आग लगा दी। कुछ दिन बाद हम अपने खेतों में फसल बोने वाले थे। वसाडा गांव के स्थानीय अधिकारी ने इन मौतों की पुष्टि की है।’

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement