Saturday, April 27, 2024
Advertisement

नॉर्थ कोरिया के बाद ईरान ने दागी मिसाइल, अमेरिका को दिखाया ठेंगा

हाजिजादेह ने बताया, "यह मिसाइल ईरान की अन्य बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में आकार में छोटी लेकिन अधिक प्रभावशाली है। इसे निकट भविष्य में उपयोग में लाया जाएगा।" ईरान सैन्यबल ने शुक्रवार को इराक के साथ 1980-1988 युद्ध की याद में एक सैन्य परेड का आयोजन क

IANS Reported by: IANS
Published on: September 23, 2017 13:23 IST
Iran- India TV Hindi
Iran

तेहरान: ईरान ने 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने नई बैलिस्टिक मिसाइल 'खोर्रामशाहर' के सफल परीक्षण के एक फुटेज का प्रसारण किया। इसे शुक्रवार को एक सैन्य परेड में पेश किए जाने के कुछ ही घंटों बाद लॉन्च किया गया। इस सैन्य परेड में राष्ट्रपति हसन रूहानी और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिसाइल को शुक्रवार देर शाम लॉन्च किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ऐरोस्पेस डिविजन के वरिष्ठ कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजिजादेह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि यह बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है।

हाजिजादेह ने बताया, "यह मिसाइल ईरान की अन्य बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में आकार में छोटी लेकिन अधिक प्रभावशाली है। इसे निकट भविष्य में उपयोग में लाया जाएगा।" ईरान सैन्यबल ने शुक्रवार को इराक के साथ 1980-1988 युद्ध की याद में एक सैन्य परेड का आयोजन किया था, जिसमें देश की उन्नत सैन्य शक्तियों को पेश किया गया।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement