Friday, April 26, 2024
Advertisement

कैमरून में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत

याओंदे: कैमरून में प्राधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के खिलाफ अभियान में सक्रिय एक हेलीकॉप्टर नाइजीरिया की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मध्य अफ्रीकी देश के एक कमांडर सहित छह लोगों की मौत

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: January 23, 2017 11:02 IST
6 people killed in a helicopter crash in cameroon- India TV Hindi
6 people killed in a helicopter crash in cameroon

याओंदे: कैमरून में प्राधिकारियों ने बताया कि बोको हराम के खिलाफ अभियान में सक्रिय एक हेलीकॉप्टर नाइजीरिया की सीमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें मध्य अफ्रीकी देश के एक कमांडर सहित छह लोगों की मौत हो गई।

कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के गवर्नर मिदियावा बाकरी ने पुष्टि की कि जनरल जैकब कोदजी कल रात निरीक्षण अभियान के दौरान बोगो गांव के पास मारे गए। दुर्घटना में अन्य तीन शीर्ष अधिकारी और चालक दल के दो सदस्यों की भी मौत हो गई।

एक बहुराष्ट्रीय बल विद्रोही गुट बोको हराम विद्रोहियों से लड़ रहा है। इस गुट ने नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में पड़ोसी देशों में अपने घातक उग्रवाद का प्रसार कर लिया है। कोदजी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे शीर्ष सैन्य कैमरून अधिकारियों से एक थे। राष्ट्रपति पॉल बिया ने 17 माह पहले ही उन्हें नियुक्त किया था।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement