Friday, April 19, 2024
Advertisement

एंजलिना जोली की तरह दिखने के लिए किया ऐसा काम, कि देख सभी रह गए दंग

आजकल प्लास्टिक सर्जरी चलन में है। हर कोई ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाता हैं। आए दिन प्लास्टिक सर्जरी के साइड इफेक्ट्स की खबरे सुनने को मिलती है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में इसका क्रेज खत्म नहीं हो रहा है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: December 01, 2017 13:55 IST
सहर ताबर- India TV Hindi
सहर ताबर

आजकल प्लास्टिक सर्जरी चलन में है। हर कोई ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाता हैं। आए दिन प्लास्टिक सर्जरी के साइड इफेक्ट्स की खबरे सुनने को मिलती है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में इसका क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। इसी तरह का एक मामला हाल ही में सामने आया जहां एक लड़की को प्लास्टिक सर्जरी करवाना महंगा पड़ गया। (उत्तर कोरिया की नई मिसाइल से अमेरिका को खतरा)

दरअसल मामला उस समय का है जब खुद को  हॉलीवुड एस्ट्रेस एंजलीना जोली की सबसे बड़ी फैन कहने वाली ईरान की 22 साल की सहर ताबर ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई। खबर है कि सहर ने लगभग 50 सर्जरियां करवाई हैं। इतनी सारी तर्जरी के बाद सहर एंजेलिना जोली तो नहीं बन पाई लेकिन काफी डरावनी लग रही है।

सहर की यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडियी पर खूब वायरल हो रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सहर ने एंजेलिना जैसा दिखने के लिए ना सिर्फ चेहरे की 50 सर्जरी कराई बल्की उन्होंने करीब 40 किलो अपना वजन भी कम किया है। सहर के इस लुक से उनके फॉलोअर्स काफी नाराज हुए हैं। सर्जरी कराने के बाद से सहर के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement