Thursday, April 25, 2024
Advertisement

नाइजीरिया में हुए दो आत्मघाती हमलों में 12 की मौत

नाइजीरिया के माइदुगुरी शहर में सोमवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हमला मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया जिसमें 10 लोगों की मौत हुई।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 18, 2017 8:14 IST
12 people killed in nigeria nigeria suicide attack- India TV Hindi
12 people killed in nigeria nigeria suicide attack

अबुजा: नाइजीरिया के माइदुगुरी शहर में सोमवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हमला मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया जिसमें 10 लोगों की मौत हुई। समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने बताया कि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिद में हमले को एक महिला ने अंजाम दिया। उसने खुद को मस्जिद के अंदर उड़ा लिया। इसके बाद एक अन्य हमला किया गया, जिसमें मोलाई कस्बे में दो लोगों की मौत हो गई। यह इलाका माइदुगुरी के बाहरी इलाके में स्थित है। माइदुगिरी, उत्तरीपूर्वी राज्य ब्रोनो की राजधानी है। (तालिबान के आत्मघाती हमले में मेजर समेत 3 पाकिस्तानी जवानों की मौत)

सरकारी आपातकाल प्रबंधन ने कहा कि अभी तक सिर्फ आठ शव बरामद हुए हैं और 15 अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं। राहत कार्य के एक समन्वयक ने कहा कि सैनिकों ने रविवार देर दो महिला आत्मघाती हमलावरों को मममंती इलाके में सुरक्षा खाइयों को पार करने के दौरान मार गिराया। यह भी माइदुगुरी के बाहरी इलाके में स्थित है। राहत समन्वयक ने कहा कि खाइयों की रक्षा कर रहे जवानों ने महिलाओं को गोली मार दी जिससे उनके शरीर पर बधा विस्फोटक फट गया और उनके चिथड़े उड़ गए।

सोमवार के हुए हमलों के लिए बोको हराम को संदिग्ध माना जा रहा है। बोको हराम द्वारा नाइजीरिया में 2009 से की जा रही हिंसा में अब तक 20,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई व अन्य 23 लाख लोग विस्थापित हो गए। बीते महीने माइदुगुरी में ईद के मौके पर भी यहां बम विस्फोट हुए थे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement