Friday, April 19, 2024
Advertisement

हैती: सेंट्रल जेल से 100 कैदी नंगे पांव भागे

अर्काहे: हैती की केंद्रीय जेल में सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में करने के बाद 100 से अधिक कैदी भाग गए। ज्यादातर कैदी नंगे पांव भागे हैं। जज हेनरी क्लाउट लुइस-ज्यां ने कहा कि हैती की राजधानी

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: October 23, 2016 10:04 IST
100 prisoners escaped from the central jail in haiti- India TV Hindi
100 prisoners escaped from the central jail in haiti

अर्काहे: हैती की केंद्रीय जेल में सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में करने के बाद 100 से अधिक कैदी भाग गए। ज्यादातर कैदी नंगे पांव भागे हैं। जज हेनरी क्लाउट लुइस-ज्यां ने कहा कि हैती की राजधानी से करीब 30 मील उत्तर में स्थित एक तटीय शहर अर्काहे में यह घटना कल हुई। खबर है कि इस घटना में एक जेल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

भागते समय कैदियों और पुलिस बल के साथ गोलीबारी भी हुई और कैदी कई हथियार भी अपने साथ ले गए हैं। प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें नहाने के लिए ले जाया जा रहा था। हैती की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। कई कैदी तो मुकदमा शुरू होने से पहले लंबा समय जेल में व्यतीत करते हैं।

पुलिस ने तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा है कि वो अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। कैदियों की तलाश शुरू हो गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कल शाम तक कोई कैदी पकड़ा गया है या नहीं। अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को उस इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement