बिहार में महागठबंधन की सीटों को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच आज दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान 9 सीटों पर बात बनने की संभावना जताई गई है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बताया कि तेजस Mk1A विमान श्रृंखला का पहला विमान LA5033 आज बेंगलुरु में आसमान में सफलतापूर्वक उड़ा। फाइटर जेट की 18 मिनट तक आकाश में उड़ता रहा।
तेजस्वी प्रकाश इन दिनों विदेश में हैं, जहां से हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश को दोस्तों संग जमकर होली खेलते हुए देखा जा सकता है। आप भी एक नजर डालिए तेजस्वी प्रकाश के लेटेस्ट पोस्ट पर।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह को लेकर मुंबई में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विपक्ष के तमाम नेता मौजूद रहे। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जरूरी है।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने अपने चाचा महावीर यादव के निधन के बाद बाल नहीं मुंडवाए थे।
बिहार में विधानपरिषद चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर आज RJD ने अपने विधानपरिषद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आरजेडी ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को मौका दिया है।
पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम जितना कहते हैं, उतने बड़े हिंदू नहीं हैं, क्योंकि उनकी मां का निधन हुआ और उन्होंने अपनी बाल और दाढ़ी नहीं कटवाई।
तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में RJD की 'जन विश्वास महारैली' में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए।
राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही जनविश्वास रैली में राहुल गांधी एक बार फिर शामिल होने वाले हैं। ऐसे में राहुल गांधी पटना पहुंच रहे हैं और सोमवार को शुरू होने वाली रैली में वो तेजस्वी यादव के साथ दिखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है। आपके चेहरों की ये चमक बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ा रही है।
बिहार में नीतीश कुमार के साथ एनडीए की सरकार के बने हुए कुछ ही दिन बीते हैं। सरकार बनाने में राजद के कुछ विधायकों ने गेम कर दिया था, अब फिर से राजद और कांग्रेस के विधायक सत्तापक्ष के साथ नजर आए। बिहार में ये हो क्या रहा है?
कटिहार आने के क्रम में कटिहार -पूर्णिया मार्ग के बेलौरी में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्कॉट में शामिल गाड़ी और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पुलिस स्कॉट गाड़ी के चालक की मौत हो गई।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 4जी नेता हैं। साथ ही अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और तेजस्वी यादव को उन्होंने 2जी नेता कहा है।
क्या नीतीश कुमार बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं? क्या बीजेपी और जेडीयू की खाई चौड़ी हो चुकी है? यह सवाल तेजस्वी यादव के ट्वीट के बाद उठने लगे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी के साथ सभी ए टू जेड जाति, वर्ग और मजहब के लोग हैं।
जिस समय जन विश्वास यात्रा का मंच टूटा वहां रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच मंच पर अधिक भीड़ होने की वजह से यह हादसा। इस दौरान वहां कुर्सी के लेकर बैठे नेता भी धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव 20 फरवरी से अपनी जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। बता दें कि यह यात्रा बिहार के 33 जिलों से होकर पूरे बिहार में घूमेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह यात्रा निकाली जा रही है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा-कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। सम्राट ने और क्या कहा-देखें वीडियो
बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सारथी बने तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नीतीश सरकार ने उनके मंत्री रहते हुए लिए गए फैसलों की समीक्षा करने का फैसला किया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही तर्ज पर तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा निकालने जा रहे हैं। 20 फरवरी से 29 फरवरी तक चलने वाली इस रैली की शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से होगी। बता दें कि तेजस्वी यादव इस दौरान सरकार के कामकाज का ब्यौरा देंगे।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़