महाराष्ट्र के सोलापुर में मंगलवार को मतदान जारी था कि तभी एक युवक मतदान करने आया और ईवीएम पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक काफी नाराज था, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देखें वीडियो-
मेघालय में अज्ञात उपद्रवियों ने पुलिस रिजर्व परिसर के अंदर पेट्रोल बम फेंके थे, जिसके चलते दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
रूस ने यूक्रेन के मिकोलाइव शहर पर भयानक ड्रोन हमला किया है। इसमें यूक्रेन के कई ऊर्जा संयंत्र तबाह हो गए हैं। इससे हजारों घरों में अंधेरा छा गया है। रूसी हमले की चपेट में आए एक होटल में आग लग गई। इस हमले में कम से कम 7 लोग घायल हुए हैं। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
ब्राजील के एक होटल में भयानक आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग झुलस गए हैं। जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी है। यह होटल बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। जबकि नगर पालिका के साथ इसका अनुबंध भी था।
जापान में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, तब जाकर यात्रियों की जान बच सकी।
गाजियाबाद में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति शादी समारोह में आतिशबाजी पहुंचाने और इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे। सोमवार को शॉर्ट सर्किट से उनके घर में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और भीषण हादसा हो गया।
दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर 21 अप्रैल की शाम से भीषण आग लगी है। डंपिंग यार्ड से पिछले करीब कई घंटे से आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार निकल रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं।
यूपी के मुरादाबाद जिले में सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद लगातार धमाके होते रहे। वहीं आसपास के खेतों में भी आग लग गई।
अमेरिकी अदालत में ट्रंप के मामले पर सुनवाई के दौरान व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति ने आग क्यों लगाई, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में देर रात एक दर्दनाक घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बहन और एक भाई शामिल हैं।
आग पर काबू पाने के लिए हरियाणा से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घंटों से आग बुझाने प्रयास कर रही है।
बिहार के रोहतास जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना की वजह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बताई जा रही है। दरअसल, इस चिंगारी की वजह से एक मकान में आग लग गई। वहीं आग में झुलसने से 6 लोगों की मौत हुई है।
थाईलैंड में भीषण जहाज हादसे की खबर सामने आ रही है। आज तड़के एक जहाज के उड़ान भरने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। इससे बीच हवा में ही यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। इसके बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए जो कदम उठाया वो दुनिया में एक नजीर बन गया। सभी यात्री समुद्र में कूद गए।
छत्रपति संभाजीनगर के छावनी इलाके में एक ही परिवार के 7 लोगों की आग की वजह से मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।
तुर्की के इस्तांबुल शहर में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक नाइट क्लब में रेनोवेशन के दौरान आग लग गई जिसमें 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल भी हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।
दुर्ग जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आनन-फानन में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
भिवंडी में देर रात एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 15 से 20 गोदाम जलकर खाक हो गए।
पुलिस ने बताया है कि व्यक्ति की दादी मकान के भूतल पर एक कमरे में सो रही थीं और वह इस दौरान सुरक्षित बच गईं। आग लगने के बाद घर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई आगजनी घटना की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस आरंभिक जांच में पांच लोग दोषी पाए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी और शासकीय लोग दोषी पाए गए हैं।
नोएडा के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। तेज हवा के चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलें आ रही है। इसे बुझाने में दो दिन और लग सकते हैं।
संपादक की पसंद