India TV Chunav Manch: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद सूबे की सत्ता संभाली थी और अब उनके सामने लोकसभा चुनावों के रूप में एक बड़ी चुनौती है जो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद और बड़ी हो गई है।
लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' उम्मीदवार के समर्थन में रैली करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने चुनावी समर्थन हासिल करने के लिए धार्मिक और जातिगत पहचान का फायदा उठाया है।
भगवंत मान ने दावा किया कि लोग कह रहे हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि वे इसका बदला वोट से लेंगे।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात आज हुई है। इसी बीच भगवंत मान ने आरोप लगाए कि उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हो रहा है। बता दें कि 30 मिनट तक दोनों नेताओं ने मुलाकात की है।
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भगवंत मान ने सोमवार को मुलाकात की। मुलाकात के बाद बाहर निकलते हुए भगवंत मान ने कहा कि सीएम केजरीवाल के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है, मानों वो कोई जघन्य अपराधी हों।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत नहीं दी। कोर्ट ने इस मामले में ईडी को नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दावा किया कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार किया हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने जाएंगे। सीएम मान और सीएम पंजाब की ये मुलाकात जेल के अंदर 15 अप्रैल को होगी। केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी 15 अप्रैल तक है।
अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल से ही सीएम केजरीवाल अपनी सरकार चला रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले हैं। उनकी मुलाकात को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
आईएएस रही परमपाल कौर सिद्धू ने भाजपा का दाम थाम लिया है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें भटिंडा से अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें लेकर बयान देते हुए कहा कि इस्तीफा देने का एक तरीका होता है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो के दौरान भगवंत मान को बटुआ मिला। बटुआ को वापस करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बटुए वापस करने वाली पार्टी है।
रूपनगर से विधायक चड्ढा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार का हाथ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक को भाजपा अपने लिए ‘‘सबसे बड़ा खतरा’’ मानती है।
पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निजी गोदामों को गेहूं क्रय केंद्र घोषित किए जाने का आदेश रद्द करने का निर्देश दिया है।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसके साथ दावा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार बनने के बाद से ही अग्रीमेंट पूरा कर चुके राज्य के टोल प्लाजाओं को बंद करने की कार्रवाई जारी रखी है। आज भी मान ने लुधियाना-बरनाला राज्य राजमार्ग पर दो टोल प्लाजा को दो अप्रैल से बंद करने का ऐलान किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां आई हैं। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आज जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह पिता बन गए हैं और उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। एक्सक्लूसिव बातचीत में भगवंत मान ने कहा अरविंद केजरीवाल जल्द ही बाहर आ जाएंगे। उन्होंने ईडी पर भी निशाना साधा।
सुनील जाखड़ ने कहा कि राजनीति के इस गहमागहमी भरे माहौल में राघव चड्ढा की अनुपस्थिति के पीछे कई कारण सामने आ रहे रहे हैं। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की चुप्पी ने ऐसे आरोपों को और हवा दी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य से "नफरत" करती है और नहीं चाहती कि यह "रंगला" पंजाब बने।
नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को विधानसभा में स्पीकर को एक छोटा ताला भेंट किया और कहा कि ताला और चाबियां सदन के दरवाजे पर रखा जाना चाहिए ताकि विपक्ष बाहर न जा सके और यहां बैठकर सच्चाई सुन सके।
संपादक की पसंद