Friday, April 26, 2024
Advertisement

Nokia ने लॉन्च किए 2 बेहद ही सस्ते फोन, जानें कीमत और फीचर्स

HMD ग्लोबल ने भारत में दो नए Nokia फीचर फोन लॉन्च किए। कंपनी ने इन्हें Nokia 105 (2017) और Nokia 130 (2017) नाम दिया है। Nokia 105 (2017) को दो वेरियंट्स में उतारा गया है।

Vineet Kumar Singh Written by: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
Updated on: July 17, 2017 15:55 IST
Nokia- India TV Hindi
Nokia

नई दिल्ली: HMD ग्लोबल ने भारत में दो नए Nokia फीचर फोन लॉन्च किए। कंपनी ने इन्हें Nokia 105 (2017) और Nokia 130 (2017) नाम दिया है। Nokia 105 (2017) को दो वेरियंट्स में उतारा गया है। इसके सिंगल सिम वेरियंट की कीमत 999 रुपये जबकि ड्यूल सिम वेरियंट की कीमत 1,149 रुपये तय की गई है। भारत में यह फोन 19 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Nokia 130 (2017) को भी भारत में जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है। आइए, अब नजर डालते हैं दोनों ही फोन के खास फीचर्स पर...

Nokia 105 (2017): लुक्स की बात करें तो नोकिया का यह नया फोन काफी हद तक नोकिया 3310 के जैसा दिखता है। इसमें 1.8-इंच का QVGA स्क्रीन दी गई है। Nokia 105 (2017) में 800mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस बैटरी से 15 घंटे का टॉकटाइम और एक महीने तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इस फोन में 500 टेक्स्ट मैसेज और 2,000 कॉन्टैक्ट्स स्टोर किए जा सकते हैं। यह फोन S30+ प्लैटफॉर्म पर रन करता है। फोन में 4MB RAM और 4MB ही इंटरनल स्टोरेज है।

Nokia 105 (2017)

Nokia 105 (2017)

Nokia 105

नोकिया 105 (2017) में इनबिल्ट एफएम रेडियो भी दिया गया है। फोन को माइक्रो यूएसबी केबल (USB 2.0) के जरिए चार्ज किया जा सकता है। Nokia 105 (2017) में एक स्टैंडर्ड हेडफोन जैक भी मौजूद है। फोन में कुछ गेम पहले से इंस्टॉल होकर आते हैं। खास बात यह है कि नोकिया 105 (2017) में LED टॉर्च लाइट भी है। 73 ग्राम वजनी इस फीचर फोन का डायमेंशन 112.0 x 49.5 x 14.4 मिलीमीटर है। नोकिया का यह फोन मैट फिनिश के साथ ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में 19 जुलाई से देशभर में मिलेगा।

Nokia 130 (2017): नोकिया के दूसरे फोन Nokia 130 (2017) की बात करें तो यह भारत में कुछ दिन बाद लॉन्च किया जाएगा। यह फीचर फोन ऑरिजिनल नोकिया 130 का रीमेक है, जिसे 2004 में लॉन्च किया गया था। फोन में 128x160 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन वाला 1.8-इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 4MB RAM और 4MB ही इंटरनल मेमरी दी गई है। हालांकि इसके इंटरनल स्टॉरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 130 (2017)

Nokia 130 (2017)

Nokia 130

Nokia 130 (2017) में 1,020mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इस बैटरी से 44 घंटे का FM रेडियो प्लेबैक टाइम लिया जा सकता है। फोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कैमरा भी मौजूद है। नोकिया 105 की तरह Nokia 130 (2017) भी नोकिया एस60प्लस प्लैटफॉर्म पर ही रन करता है। भारत में इस फोन की कीमत अभी साफ नहीं है पर इंटरनैशनल मार्केट में यह 21.5 डॉलर (लगभग 1,384 रुपये) में उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और रेड कलर में लॉन्च किया जाएगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement