Saturday, May 04, 2024
Advertisement

भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होगा Motorola का यह नया स्मार्टफोन

Lenovo का ब्रांड Motorola भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G5 4 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन से MWC 2017 में पर्दा उठाया था।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 30, 2017 16:08 IST
Moto G5- India TV Hindi
Moto G5

नई दिल्ली: Lenovo का ब्रांड Motorola भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G5 4 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन से MWC 2017 में पर्दा उठाया था। स्पेन के बार्सिलोना में हुए इस कार्यक्रम में इसे Moto G5 Plus के साथ लोगों के सामने पहली बार पेश किया गया था। Moto G5 Plus भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Moto G5 दरअसल Moto G5 Plus का ही छोटा वर्जन है। Moto G5 में 5 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर रन करता है। Moto G5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगाया गया है। इस स्मार्टफोन को दे वेरियंट्स, 2GB RAM+16GB स्टोरेज और 3GB RAM+64GB स्टोरेज, में लाया गया है।

कैमरा, बैटरी और कीमत

Moto G5 के कैमरे की बात करें तो इसमें ड्यूल LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसकी बैटरी 2800 mAh की है और यह 4G VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS को सपॉर्ट करता है। कंपनी ने Moto G5 Plus को 14,999 रुपये के शुरुआती दाम में लॉन्च किया था, अब देखना यह है कि Moto G5 की क्या कीमत रखी जाती है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement