Friday, April 26, 2024
Advertisement

चीन में लिंक्डइन की ऊंची छलांग, यूजर्स की संख्या हुई 3.2 करोड़

चीन में विश्व के सबसे बड़े व्यावसायिक नेटवर्क लिंक्डइन के चीनी संस्करण के शुरू होने के 3 साल बाद इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.2 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

IANS IANS
Published on: April 27, 2017 19:49 IST
Linkedin Logo and Derek Shen (inset) | AP Photo- India TV Hindi
Linkedin Logo and Derek Shen (inset) | AP Photo

तियानजिन: चीन में विश्व के सबसे बड़े व्यावसायिक नेटवर्क लिंक्डइन के चीनी संस्करण के शुरू होने के 3 साल बाद इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.2 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

अमेरिका में 2003 को इसकी शुरुआत की गई थी, और अब लिंक्डइन के वैश्विक उपयोगकर्ताओं की संख्या 50 करोड़ से अधिक है। जनवरी 2014 में चीनी बाजार में प्रवेश करने से पहले कंपनी के साथ चीन के केवल 40 लाख उपयोगकर्ता जुड़े थे, जिन्होंने कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था।

लिंक्डइन चाइना के प्रमुख डेरेक शेन ने कहा कि कंपनी ने वैश्विक पेशेवरों को जोड़ने के लिए चीनी बाजार में प्रवेश किया था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Tech News News in Hindi के लिए क्लिक करें टेक सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement