Friday, March 29, 2024
Advertisement

4 दिसंबर को गर्लफ्रेंड सोनम से शादी रचाएंगे भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से सगाई कर ली। मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम और छेत्री की शादी चार दिसंबर को कोलकाता में होगी।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: November 22, 2017 12:49 IST
Sunil Chhetri got engaged to his long-time girlfriend Sonam...- India TV Hindi
Sunil Chhetri got engaged to his long-time girlfriend Sonam Bhattacharya

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान  ने लंबे समय से उनकी प्रेमिका रही सोनम भट्टाचार्य से सगाई कर ली। मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम और छेत्री की शादी चार दिसंबर को कोलकाता में होगी। कल रात गुड़गांव के एक होटल में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Sunil Chhetri got engaged to his long-time girlfriend Sonam Bhattacharya

Sunil Chhetri got engaged to his long-time girlfriend Sonam Bhattacharya

इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरू एफसी की ओर से खेल रहे 33 साल के छेत्री रविवार को बेंगलुरू में मुंबई सिटी के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली पहुंचे थे।

इन दोनों का विवाह कोलकाता में चार दिसंबर को होगा जबकि रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा। सोनम ने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement