Friday, March 29, 2024
Advertisement

Birthday Girl: जाने "साइना" कैसे बनी भारतीय बैडमिंटन का आईना

भारतीय बैडमिटंन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपना 27वां जन्मदिन माना रही हैं। साइना का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था।बैडमिटंन खिलाड़ी साइना ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। साइना के पिता

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Published on: March 17, 2017 12:04 IST
Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal

भारतीय बैडमिटंन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपना 27वां जन्मदिन माना रही हैं। साइना का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था।बैडमिटंन खिलाड़ी साइना ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। साइना के पिता एक बैंडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनके माता-पिता हैं उनके पिता ने हमेशा उन्हे बैंडमिंटन खेलने के लिए प्रोत्साहित किया हैं।

सायना अब तक कई बड़ी उपलब्धियाँ अपने नाम कर चुकी हैं। वे विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन विजेता रह चुकी हैं। ओलिम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का काँस्य पदक जीतने वाली वे देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने 2006 में एशि‍याई सैटलाइट प्रतियोगिता भी जीती है।

उन्होंने 2009 में इंडोनेशिया ओपन जीतते हुए सुपर सीरीज़ बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई थी। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

वर्ष 2015 में नई दिल्ली को योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन जापान की युई हाशिमोतो को 44 मिनट में 21-15,21-11 से हराने के साथ ही दुनिया की शीर्ष वरीय खिलाड़ी बनी और फाइनल मैच में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को हराकर 29 मार्च 2015 को योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट की महिला एकल ख़िताब की विजेता बनीं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement