Friday, April 26, 2024
Advertisement

बैडमिंटन: सायना, जयराम मलेशिया मास्टर्स के क्वॉर्टर फाइनल में

भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

IANS IANS
Published on: January 19, 2017 15:46 IST
Saina Nehwal | Getty Images- India TV Hindi
Saina Nehwal | Getty Images

सिबु(मलेशिया): भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं पुरुष एकल में अजय जयराम भी क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय सायना ने इंडोनेशिया की हना रामादिनी को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-12 से मात दी। वहीं छठी वरीय जयराम ने चीनी ताइपे के सुयेह सुयान यी को 21-12, 15-21, 21-15 से मात दी। क्वॉर्टर फाइनल में सायना इंडोनेशिया की फितरियानी फितरियानी से भिड़ेंगी। जयराम के सामने क्वॉर्टर फाइनल में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका की चुनौती होगी। मिश्रित युगल में मनु अत्री और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की टोनटोवी अहमद और ग्लोरिया इमानयुेले की जोड़ी ने 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-10 से मात दी।

इस वर्ग में योगेंद्र कृष्णनन और प्रजकता सावंत को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जोड़ी को सिंगापुर की योंग केई टैरी ही और वेई हान टान की जोड़ी ने 21-17, 21-17 से मात दी। पुरुष युगल में भी भारत का दिन अच्छा नहीं रहा। अर्जुन एम.आर और रामचन्द्रन श्लोक की जोड़ी को हांग कांग की लॉ चेयुक हिम और ली चुन हेई की जोड़ी ने हराया। चुन हेई और चेयुक की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-14, 21-17 से मात दी। तीसरी वरीय मनु और बी.सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी पुरुष युगल में हार मिली। यह जोड़ी इंडोनेशिया की हेंड्रा गुनावान और मार्किस किडो से 17-21, 21-18, 12-21 से हार गई।

महिला युगल में अपर्ण बालान और प्रजकता सावंत भी भारत को जीत नहीं दिला सकीं। इस जोड़ी को चीनी ताइपे की चियांग केई सिन और हुंग शीह हान की जोड़ी ने 21-18, 21-14 से हराया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement