Friday, April 26, 2024
Advertisement

ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने अपने ‘सुल्तान’ संग की सगाई

रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने रविवार को अपने पहलवान बॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से रोहतक स्थित निवास पर सगाई कर ली।

PTI PTI
Updated on: October 16, 2016 21:00 IST
Sakshi Malik | PTI File Photo- India TV Hindi
Sakshi Malik | PTI File Photo

नई दिल्ली: रियो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने रविवार को अपने पहलवान बॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से रोहतक स्थित निवास पर सगाई कर ली। खबरों के मुताबिक, रियो ओलंपिक जाने से पहले ही दोनों के बीच रिश्ता तय हो चुका था। साक्षी ने पहले ही सत्यव्रत से अपने रिश्ते के बारे में स्वीकार किया था। सत्यव्रत के पिता सत्यवान पहलवान हैं। वह साक्षी और सत्यव्रत दोनों के गुरू हैं। 

Sakshi and Satyavrat

Sakshi and Satyavrat

साक्षी और सत्यव्रत।

उन्होंने कहा, ‘यह निजी कार्यक्रम था। केवल लड़के और लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने इसमें शिरकत की और यह बहुत बढि़या रहा।’ सत्यव्रत 22 साल के हैं और साक्षी से 2 साल छोटे हैं। वह अपने पिता के रोहतक के अखाड़े में ट्रेनिंग करते हैं और 2010 यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं।’ 

दोनों के बीच कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान प्यार हुआ। सत्यव्रत के बारे में साक्षी कह चुकी हैं, वह बहुत सहयोग करता है और मेरे सपने को अपना सपना समझता है। बताया जा रहा है कि साक्षी और सत्यव्रत की शादी इस साल के अंत तक हो जाएगी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement