Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

बैडमिंटन: मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं सायना नेहवाल

भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हांगकांग की यिप पुई यिन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए गुरुवार को सरावक में 120,000 डालर इनामी राशि के मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में प्रवेश किया।

Bhasha Bhasha
Updated on: January 21, 2017 21:46 IST
Saina Nehwal | AP File Photo- India TV Hindi
Saina Nehwal | AP File Photo

सरावक: भारत की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हांगकांग की यिप पुई यिन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करते हुए गुरुवार को सरावक में 120,000 डालर इनामी राशि के मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में प्रवेश किया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना ने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीय यिन को 21-13 21-10 से शिकस्त दी। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का सामना अब फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा जिन्होंने दूसरी वरीय चेयुंग यि को दूसरे सेमीफाइनल में एक घंटे 16 मिनट में 21-19 20-22 21-18 से मात दी।

इस मैच से पहले साइना का यिन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 6-2 था, जिन्होंने पिछली बार 2010 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी को मात दी थी। इस तरह साइना ने उसके खिलाफ अपना रिकॉर्ड 7 जीत का कर दिया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement