Friday, March 29, 2024
Advertisement

World T20: छक्कों के शतक के करीब पहुंचे गेल

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल टी-20 फॉरमेट में छक्कों के शतक के करीब पहुंच गए हैं। गेल ने बुधवार को इंग्लैंड के साथ हुए विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में अपनी

IANS IANS
Published on: March 17, 2016 15:32 IST
chris gayle- India TV Hindi
chris gayle

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल टी-20 फॉरमेट में छक्कों के शतक के करीब पहुंच गए हैं। गेल ने बुधवार को इंग्लैंड के साथ हुए विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में अपनी 100 रनों की नाबाद पारी के दौरान 11 छक्के लगाए। अब उनके नाम 98 छक्के हो चुके हैं।

अपनी इस पारी के दौरान गेल ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्लम के 91 छक्कों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

टी-20 विश्व कप में गेल के नाम 60 छक्के हो गए हैं। यह संख्या उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारत के युवराज सिंह के 31 छक्कों से लगभग दोगुना है।

युवराज ने 25 पारियों में इतने छक्के लगाए हैं जबकि गेल ने सिर्फ 23 पारियों में 60 छक्के लगाए हैं।

गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाए जो टी-20 फारमेट में किसी एक पारी के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।

सबसे अधिक 14 छक्के आस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच ने लगाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के आरई लेवी ने एक पारी में 13 छक्के लगाए हैं।

गेल इससे पहले भी एक पारी में 10 छक्के लगा चुके हैं। यह कारनामा उन्होंने 2007 में जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement