Thursday, April 18, 2024
Advertisement

VIDEO: देखिए जब रोहित शर्मा ने ली न्‍यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल मैक्‍कलेंघन के हिंदी क्लासेज

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्‍कलेंघन का हिंदी टेस्ट ले रहे हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: October 16, 2017 13:50 IST
Rohit Sharma & Mitchell McClenaghan- India TV Hindi
Rohit Sharma & Mitchell McClenaghan

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सिरीज़ में 4-1 से जीत दर्ज करने और टी 20 1-1 से बराबर रहने के बाद अब टीम इंडिया की अगली चुनौती न्यूजीलैंड से मिलेगी। न्यूजीलैंड को भारत के साथ 3 वनडे और 3 टी 20 मैचों की सिरीज़ खेलनी है। 22 अक्टूबर से शुरु हो रही इस सिरीज़ में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत आ चुकी है।

न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्‍कलेंघन भलेे ही टीम का हिस्सा ना हों, लेकिन वो अपने दोस्त और मुंबई इंडियंस के उनके कप्तान रोहित शर्मा से मिलने मुंबई पहुंचे। जहां दोनों खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। यहां तक की रोहित मिचेल मैक्‍कलेंघन की हिंदी क्लासेज लेते भी नजर आए। जी हां टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो न्‍यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्‍कलेंघन का हिंदी टेस्ट ले रहे हैं।

इस वीडियो में रोहित मैक्‍कलेंघन से पूछते हैं कि क्या आप कुछ हिंदी के शब्द बोल सकते हैं, तो मैक्‍कलेंघन ने कहा उन्हें ज्यादा तो नहीं पता लेकिन वो एक-दो शब्द बोल सकते हैं। मैक्‍कलेंघन हिंदी में बोलते हैं ठंडा पानी, और नहीं नहीं। जिसे सुनकर रोहित शर्मा हंसने लगते हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल में एक ही टीम की ओर से खेलने के कारण रोहित और मिचेल के बीच काफी बनती हैं। मैक्‍कलेंघन मुंबई इंडियंस की टीम के साथ वर्ष 2015 में जुड़े थे।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement