Saturday, April 20, 2024
Advertisement

OMG! इस श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल आ गया कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का पर

कोहली और अनुष्का का साथ लोगों के बीच में हमेशा से ही हॉट टॉपिक बना रहता है लेकिन इस बार अनुष्का की चर्चा कोहली के कारण नहीं बल्कि श्रीलंकाई खिलाड़ी के कारण हो रही है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: August 20, 2017 11:25 IST
Anushka, Kohli- India TV Hindi
Anushka, Kohli

भारत और श्रीलंका के खिलाफ आज से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को उसी की धरती पर बुरी तरह से हराने के बाद भारतीय टीम ने पिछले दिनों जमकर मस्ती की और इस मस्ती में बॉलीवुड अभिनेत्री और कप्तान विराट कोहली की गर्लफ़्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी हिस्सा लिया जो श्रीलंका पहुंच गईं थीं। वैसे तो  कोहली और अनुष्का का साथ लोगों के बीच में हमेशा से ही हॉट टॉपिक बना रहता है लेकिन इस बार अनुष्का की चर्चा कोहली के कारण नहीं बल्कि श्रीलंकाई खिलाड़ी के कारण हो रही है।

दरअसल श्रीलंकाई क्रिकेटर चमारा कपुगेदरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अनुष्का को अपना पहला क्रश बताया है। इसके बाद उनकी वो तस्वीर और कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कापूगेडरा ने अनुष्का को अपना सेलिब्रिटी क्रश बताया है। कापूगेडरा के सोशल मीडिया में ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है, लेकिन अनुष्का के साथ उनकी फोटो वायरल होते ही लोग उनके बारे में काफी सर्च करने लगे हैं। कापूगेडरा ने अनुष्का को बहुत मिलनसार भी बताया है। उनके अनुसार अनुष्का बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री है। वैसे अनुष्का टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में कुछ दिन बिताने के बाद वापस भारत लौट आई हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement