Thursday, April 25, 2024
Advertisement

वनडे सिरीज़ में ऐसे बने रिकॉर्ड्स की दंग रह जाएंगे जानकर

पहाड़ जैसे स्कोर... रनों की बारिश... ताबड़तोड़ लंबी साझेदारियां... भारत और इंग्लैंड के बीच खत्म हुई वनडे सीरीज़ पर भले ही टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा कर लिया हो लेकिन तारीफ इंग्लैंड की भी

Manish Jha Manish Jha
Updated on: January 23, 2017 14:39 IST
India, England- India TV Hindi
India, England

पहाड़ जैसे स्कोर... रनों की बारिश... ताबड़तोड़ लंबी साझेदारियां... भारत और इंग्लैंड के बीच खत्म हुई वनडे सीरीज़ पर भले ही टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा कर लिया हो लेकिन तारीफ इंग्लैंड की भी करनी होगी। हर मैच में इंग्लिश टीम ने टीम इंडिया को बराबरी की टक्कर दी। ये एक ऐसी सीरीज़ थी जहां मैच दर मैच रिकॉर्ड टूटते चले गए। आईए एक नज़र डालते हैं इस सीरीज़ के कुछ अनोखे आंकड़ों पर।

-नडे इतिहास में तीन मैचों की सीरीज़ में ऐसा पहली बार हुआ जब कुल मिलाकर 6 बार दोनों टीमों ने तीन सौ से ज़्यादा रन बनाए।

-इस सीरीज़ में कुल मिलाकर 2090 रन बने। वनडे इतिहास में किसी भी बाइलेट्र्ल सीरीज़ में इतने रन पहले नहीं बने थे। 
-इससे पहले 2007 में एफ्रो एशिया कप में 1892 रन बने थे।
-कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज़ एक हज़ार रन पूरे किए। विराट ने ये कारनामा 17वीं पारी में किया।

​कप्तान के तौर पर सबसे तेज़ हज़ार रन

            कप्तान      पारी
       विराट कोहली       17
    एबी डिविलियर्स          18
    केन विलियम्सन       20
      एलस्टर कुक        21
     सौरव गांगुली       22

युवराज सिंह इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे में 1500 रन बनाने वाले पहले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने। वैसे रनों के मामले में युवराज फिलहाल पांचवें नबर पर हैं। लेकिन युवराज औसत के लिहाज़ से दूसरे पायदान पर हैं जबकि स्ट्राइक रेट में वह बाक़ी बल्लेबाज़ों से कोसों आगे है। इंग्लैंड के खिलाफ युवराज की स्ट्राइक रेट सौ से ज्यादा की है।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा औसत (कम से कम 1500 रन)

              बल्लेबाज़     ओसत
          विवियन रिचर्ड्स      57.82
           युवराज सिंह                    50.76
          रिकी पॉन्टिंग                      48.42

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 1500 रन)

           बल्लेबाज़                       स्ट्राइक रेट
        युवराज सिंह                     100.60
     विवियन रिचर्ड्स         91.26
      रिकी पॉन्टिंग       84.41

-महेन्द्र सिंह धोनी वनडे में दो सौ छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने। 
-वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक पांच बल्लेबाज़ों ने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। 
-पुणे वनडे में विराट कोहली ने धमाकेदार शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। 
-इस शतक के साथ ही विराट चेज़ करते हुए जीते हुए मैचों में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

चेज़ करते हुए जीत में सबसे ज़्यादा शतक

         बल्लेबाज़              शतक
    विराट कोहली   15
   सचिन तेंदुलकर   14
     दिलशान    9

टीम इंडिया ने तीसरी बार वनडे इतिहास में 350 से ज़्यादा रनों का टारगेट चेज़ किया और खास बात ये है कि तीनों मौके पर विराट ने शतक लगाया। पुणे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का टारगेट चेज़ किया था और विराट ने 122 रनों की पारी खेली थी। नागपुर में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 351 रनों का टारगेट चेज़ किया और विराट ने 115 रनों की नाबाद पारी खेली। जयपुर में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों का टारगेट चेज़ किया और विराट ने 100 रनों की नाबाद पारी खेली।

-वनडे में 150 विकेट पूरा करने वाले रवीन्द्र जडेजा भारत के पहले लेफ्टआर्म स्पिनर बने 

       लेफ़्टआर्म स्पिनर     विकेट
      रवीन्द्र जडेजा         150
     रवि शास्त्री       129
     युवराज सिंह      110

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement