Thursday, April 25, 2024
Advertisement

VIDEO: धोनी ने कुछ ऐसे मनाया साक्षी का जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया जहां श्रीलंका के साथ टेस्ट सिरीज़ में व्यस्त है वहीं टेस्ट से संन्यास ले चुके महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: November 20, 2017 16:03 IST
Sakshi Dhoni- India TV Hindi
Sakshi Dhoni

नई दिल्ली: टीम इंडिया जहां श्रीलंका के साथ टेस्ट सिरीज़ में व्यस्त है वहीं टेस्ट से संन्यास ले चुके महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी ने 19 नवंबर को अपनी लेडी लक साक्षी का 29वां जन्मदिन मनाया। साक्षी का जन्मदिन मनाते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है।

इस वीडियो में धोनी, साक्षी के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और साक्षी केक काट रही हैं कि तभी धोनी बहुत प्यार से उन्हें केक काट खिलाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वहीं टेबल पर एक खूबसूरत सा गिफ्ट पैक भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें साक्षी और धोनी की शादी साल 2010 में हुई थी। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा धोनी है।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement