Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

IPL-10 नीलामी: बेन स्टोक्स पहले दौर के सबसे मंहगे खिलाड़ी, पुणे ने ख़रीदा 14.5 करोड़ में

बेंगलोर: IPL सीज़न 10 के लिए यहां हो रही नीलामी में इंग्लैंड के हरफ़नमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स नीलामी के पहले दौर के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पुणे ने 14.5 करोड़ रुपये में ख़रीदा।

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Updated on: February 20, 2017 23:37 IST
Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes

बेंगलोर: IPL सीज़न 10 के लिए यहां हो रही नीलामी में इंग्लैंड के हरफ़नमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स नीलामी के पहले दौर के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पुणे ने 14.5 करोड़ रुपये में ख़रीदा। दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के ही टेमल मिल्स रहे जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 12 करोड़ रुपये में ख़रीदा।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली डेयर डेविल्स ने साउथ अफ़्रीका के बॉलर कागिसो रबाडा को पांच और कोरी एंडरसन को 1 करोड़ रुपये में ख़रीदा। इसी तरह कोलकता नाइट राइडर्स ने न्यूज़ीलैंड के बॉलर ट्रेंट बोल्ट को पांच करोड़ में ख़रीदा जबकि इरफान पठान को कोई ख़रीदार नहीं मिला। ग़ौरतलब है कि IPL सीजन-10 के लिए सोमवार को बैंगलोर में क्रिकेटरों की मंडी सजी हुई थी जहां 357 खिलाड़ियों की नीलामी हो रही थी। इनमें ईशांत शर्मा सहित 11 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इन खिलाड़ियों की सूची में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 हरफनमौला खिलाड़ी और 30 विकेटकीपर हैं। इस नीलामी में 227 ऐसे नवोदित खिलाड़ी हैं, जो शीर्ष स्तर पर पदार्पण का इंतजार कर रहे हैं। इसमें 5 खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं:

Live अपडेट्स: 

  • नीलामी खत्म होने की घोषणा।
  • न्यू जीलैंड के लोकी फर्ग्युसन को 50 लाख के बेस प्राइस पर पुणे ने खरीदा
  • सायन घोष को 10 लाख के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
  • मनोज तिवारी को 50 लाख के बेस प्राइस पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा
  • डैरेन ब्रॉवो को 50 लाख के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
  • अक्षदीप नाथ को 10 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात लायंस ने खरीदा
  • संजय यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा
  • शैली शौर्या को 10 लाख के बेस प्राइस पर गुजरात लायंस ने खरीदा
  • शशांक सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा
  • रिंकू सिह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा
  • मुनाफ पटेल को बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर गुजरात लायंस ने खरीदा
  • डैरेन सैमी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये। किंग्स इलेवन पंजाब ने 30 लाख में खरीदा
  • डेनियल क्रिस्टियन को पुणे ने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा
  • राहुल चहर को 10 लाख रुपये की कीमत मिली
  • मोहम्मद सिराज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में खरीदा
  • ऋषि अरोथे का बेस प्राइस 10 लाख रुपये। नहीं मिला खरीदार
  • ​बेन स्टेनलेक को बेंगलोर ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा
  • मनप्रीत गोनी को गुजरात ने 60 लाख में ख़रीदा। 
  • भारतीय तेज़ गेंदबाज़ वरुण एरॉन को पंजाब ने 2.8 करोड़ में लिया।
  • गुजरात के जयदेव उनदकट को पुणे ने 30 लाक में ख़रीदा। 25 साल के जयदेव अंडर 19 विश्व कप खेल चुके हैं।
  • पंकज सिंह, बिली स्टैनलेक, आरपी सिंह, ग्लेन फिलिप्स, ब्राड हैडिन, निरोशैन डिकवेला, के परेरा, शैन डोरिच, अनामुल हक़, फरहीन बहरदीन, थिसारा परेरा को ख़रीदार का इंतज़ार। 
  • न्यूज़ीलैंड के बॉलर मैथ्यू जैम्स हेनरी को पंजाब ने 50 लाख में ख़रीदा। 
  • ऑल-राउंडर ऋषि धवन को कोलकता ने 55 लाक में ख़रीदा।  
  • मुंबई ने ऑलराउंडर कर्ण विनोद शर्मा को 3.2 करोड़ में ख़रीदा। कर्ण ने 2014 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 खेला था।
  • प्रवीण विजय तांबे 10 लाख में हैदराबाद के हुए। तांबे में 41 साल की उम्र में 2013 में IPL में पदार्पण किया था। 
  • इंग्लैंड के ऑल-राउंडर क्रिस्टोफ़र रॉजर को कोलता ने 4.2 करोड़ में ख़रीदा। 
  • विकेट कीपर आदित्य तारे को दिल्ली ने 25 लाख में ख़रीदा। तारे मुंबई के लिए खेलते हैं।
  • मयंक डागर, सबजीत लड्डा, मनोज तिवारी को ख़रीदारों का इंतज़ार। 
  • दिल्ली के अंडर 19 खिलाड़ी तेजस बारोका को गुजरात ने ख़रीदा 10 लाख में। 
  • तमिलनाडु के मुरुगन अश्विन को दिल्ली ने एक करोड़ में ख़रीदा। अश्विन को राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 2016 में 4.5 करोड़ में ख़रीदा था।
  • हैदराबाद ने अफ़गान खिलाड़ी राशिद ख़ान अरमान को 4 कोरड़ में ख़रीदा।
  • बासिल थंपी बिके 85 लाख में। गुजरात ने ख़रीदा। थंपी ने 2014-15 में केरल के लिए रणजी ट्राफ़ी में पदार्पण किया था।
  • गुजरात ने राजस्थान के पेसर नाथु सिंह को 50 लाख में ख़रीदा। 
  • किंग्स इलेवन पंजाब ने टी. नटराजन को तीन करोड़ में लिया।
  • राजस्थान के मीडियम पेसर अंकित चौधरी 2 करोड़ में हुए बेंगलोर के।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement