Friday, March 29, 2024
Advertisement

IPL 2017: किंग्स इलेवन पंजाब ने गुजरात लायंस को 26 रन से हराया

गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने रविवार को IPL 10 के 26वें मैच में टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IndiaTV Hindi Desk IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 23, 2017 19:30 IST
Gujarat Lions | PTI Photo- India TV Hindi
Gujarat Lions | PTI Photo

राजकोट: गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने रविवार को IPL 10 के 26वें मैच में टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। IPL में दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच खेला है और उन्हें 2 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आइए, जानते हैं इस मैच से जुड़े हर जरूरी अपडेट के बारे में...

- अंतिम स्कोर- पंजाब 188/7 (अमला 65), गुजरात 162/7 (कार्तिक 58 पर नाबाद)

- पंजाब ने गुजरात को 26 रन से हराया। कार्तिक की अर्धशतकीय पारी बेकार।

- 19 ओवर के बाद गुजरात 153/7। कार्तिक 57, थम्पी 3 रन बनाकर नॉटआउट।

- 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 142/7। कार्तिक 52, थम्पी 1 रन पर नॉटआउट।

- दिनेश कार्तिक ने पूरी की फिफ्टी। 35 गेंद पर 6 चौकों की मदद से बनाए 52 रन।

- गुजरात का सातवां विकेट गिरा, टाइ 22 रन बनाकर आउट।

- 16 ओवर के बाद गुजरात लायंस 128/6। कार्तिक 43, टाई 18 रन बनाकर नाबाद।

- 13.1 ओवर में गुजरात 102/6। जीत अभी भी 87 रन दूर।

- लगातार 3 विकेट (जडेजा 9, स्मिथ 4, नाथ 0) गिरने से मुश्किल में गुजरात लायंस। स्कोर 102/6।

- गुजरात का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान सुरेश रैना (32) आउट। 9 ओवर में 70/3।

- गुजरात का दूसरा विकेट गिरा। एरॉन फिंच 13 रन बनाकर आउट। 5.4 ओवर में 46/2।

- 5 ओवर के बाद गुजरात 43/1। रैना 26, फिंच 11 पर नॉटआउट।

- 2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 14/1। रैना 5, फिंच 3 रन बनाकर नाबाद।

- गुजरात का पहला विकेट गिरा। मैक्कलम 6 रन बनाकर आउट।

- पंजाब ने 20 ओवर में बनाए 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन। गुजरात को 189 रन का टारगेट।

- 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर साहा (10) भी पवेलियन वापस।

- 19वें ओवर में अक्षर पटेल (34) भी आउट। स्कोर 174/6।

- 18 ओवर के बाद पंजाब 158/5। 18वें ओवर में गिरा स्टॉइनिस (7) का विकेट। अक्षर 18, साहा 0 पर नॉटआउट।

- 16 ओवर के बाद पंजाब 143/4। अक्षर पटेल 8, स्टॉइनिस 3 पर नॉटआउट।

- पंजाब को बड़ा झटका। कप्तान मैक्सवेल 31 रन बनाकर आउट। 15 ओवर में 132/4।

- 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 128/3। मैक्सवेल 27 रन पर नॉटआउट। 

- पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, हाशिम अमला 65 रन बनाकर आउट।

- 12 ओवर के बाद पंजाब 104/2। अमला 56, मैक्सवेल 12 पर नॉटआउट।

- पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। शॉन मार्श 30 रन बनाकर आउट। स्कोर 10 ओवर में 88 रन पर 2 विकेट।

- 5 ओवर के बाद पंजाब 36/1। हाशिम अमला 17, शॉन मार्श 15 पर नॉटआउट।

- 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 22/1। अमला 14, शॉन मार्श 6 पर नाबाद।

- पंजाब का पहला विकेट गिरा। मनन वोहरा 2 रन बनाकर आउट।

- इशांत शर्मा की जगह थंगारासु नटराजन को शामिल किया गया है।

- स्वप्निल सिंह के स्थान पर केसी करियप्पा आए हैं। 

- पंजाब की टीम में तीन बदलाव हुए हैं, अंतिम एकादश में मनन वोहरा की वापसी हुई है।

- शुभम आईपीएल में इस मैच के जरिए IPL में अपना डेब्यू करेंगे।

- इनकी जगह पर नाथू सिंह, आकाशदीप नाथ और शुभम अग्रवाल को जगह दी गई है।

- ईशान किशन अस्वस्थ हैं, वहीं प्रवीण कुमार और धवल कुलकर्णी भी बाहर हैं।

- जेम्स फॉल्कनर के स्थान पर एंड्रयू टाई को टीम में शामिल किया गया है।

- इस मैच के लिए गुजरात की टीम में चार बदलाव हुए हैं।

टीमें इस प्रकार हैं:

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), हाशिम अमला, मनन वोहरा, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), संदीप शर्मा, थंगारासु नटराजन, मोहित शर्मा और केसी करियप्पा।

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, एंड्रयू टाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), नाथू सिंह, रवींद्र जडेजा, ड्वायन स्मिथ, बासिल थंपी, एरॉन फिंच, आकाशदीप नाथ और शुभम अग्रवाल।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement