Friday, April 19, 2024
Advertisement

VIDEO: संघर्ष से शिखर तक कोहली की कहानी वीडियो की ज़ुबानी

नई दिल्ली: देश के करोड़ों लोगों की दिल की धड़कन विराट कोहली के क्रिकेट की दुनिया का सुपरस्टार बनने की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है और संघर्ष से भरी भी। विराट उस दौर से भी

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Published on: February 06, 2017 7:45 IST
virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: देश के करोड़ों लोगों की दिल की धड़कन विराट कोहली के क्रिकेट की दुनिया का सुपरस्टार बनने की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है और संघर्ष से भरी भी। विराट उस दौर से भी गुज़रे जब अपने पिता को खोने के बाद वह क्रिकेट मैदान पर उतरे। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर आज केल के तीनों फ़ॉर्मेट के कप्तान 28 वर्षीय कोहली आज विरोधी टीमों के लिए किसी ख़ौफ़ से कम नही है। हाल ही उनकी कप्तानी में इंडिया ने इंग्लैंड को तीनों फॉर्मेट में धूल चटाई है। 2016 कैलेंडर वर्ष में उन्होंने 2295 रन बनाए हैं। उनकी हैरतअगेज़ उपलब्धियों की वजह से 'क्रिकेट की बाइबिल' 'विज़डन' ने विराट कोहली को अपने 2017 संस्करण के कवर पेज पर जगह दी है।  

हालांकि कोहली ने अपने जीवन और संघर्ष की कहानी टुकड़ों में कई मंचों से कई बार साझा की है लेकिन अब उन्होंने अपने संघर्ष और अपनी यात्रा के बारे में लोगों को बताने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कोहली उन दिनों को भी याद करते हैं जब पिता के निधन के खबर मिलने के बाद भी वह मैच खेलने के लिए गए थे। तब कोहली महज़ 18 साल के थे।

इस वीडियो में कोहली को घर पर और नेट पर बैटिंग का अभ्यास करते देखा जा सकता है। उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाने के अपने सपने को साकार करने के लिए कठिन मेहनत की। जल्द ही उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में दिखाया जाता है और उनके प्रशंसक उनकी उपलब्धियों पर इतराते हुए नजर आते हैं।

वीडियो में कोहली की खास उपलब्धियों को कमेंट्री के ज़रिये बताया गया है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement