Friday, April 19, 2024
Advertisement

धोनी के आधार कार्ड की जानकारी ट्विटर पर साझा, साक्षी भड़की

नयी दिल्ली: नागरिकों का आधार कार्ड बनाने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की मदद करने वाली एक एजेंसी ने कुछ ज्यादा उत्साहित होते हुए क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के आधार कार्ड की जानकारी

Agency Agency
Published on: March 29, 2017 12:39 IST
Dhoni Aadhar- India TV Hindi
Dhoni Aadhar

नयी दिल्ली: नागरिकों का आधार कार्ड बनाने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की मदद करने वाली एक एजेंसी ने कुछ ज्यादा उत्साहित होते हुए क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के आधार कार्ड की जानकारी को ट्विटर पर शेयर कर दिया। इसे देखने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी भड़क गई और सवाल पूछा कि प्राइवेसी नाम की कोई चीज है या नहीं. इसके बाद धोनी की पत्नी रविशंकर प्रसाद और साक्षी के बीट टि्वटर पर ही बहस हुई।

मामला बिगड़ता देख मंत्री ने साक्षी को आश्वासन दिया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही टि्वटर से धोनी से जुड़ी जानकारी भी हटा ली गई।

एजेंसी के कॉमन सर्विस सेंटर :सीएससी: ने कल अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार ने वीएलई मारिया फारूकी के सीएसई रांची, झारखंड के केन्द्र से अपना आधार कार्ड अपडेट कराया। इस ट्वीट में प्रसाद को भी टैग किया गया था। ट्वीट में सीएसई प्रतिनिधि के साथ एक फोफो भी शेयर किया गया था। यही नहीं, इसमें क्रिकेटर की निजी जानकारियां भी थी। बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया।

धोनी की पत्नी साक्षी ने इस बारे में ट्वीट किया था, क्या कुछ निजता बची हुई है? आधार कार्ड की जानकारी और आवेदन समेत को सबको सार्वजनिक कर दिया गया है। मंत्री ने साक्षी को इस मुद्दे को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, निजी जानकारी साझा करना गैरकानूनी है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement