Friday, April 26, 2024
Advertisement

BCCI ने पद्म भूषण के लिए की धोनी के नाम की सिफ़ारिश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफ़ारिश देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए की है। धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 World टी20 और 2011 विशव कप जीता था।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: September 20, 2017 14:50 IST
Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफ़ारिश देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए की है। धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 World टी20 और 2011 विशव कप जीता था। 

 
बोर्ड के एक अधिकारी ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए बताया कि इस साल पद्म भूषण के लिए सिर्फ़ एक नाम की सिफ़ारिश की गई है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे सफल कप्तान के नाम की सिफ़ारिश करने का फ़ैसला सर्वसम्मति से किया गया है। 
 
नाम गुप्त रखने की शर्त पर बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बोर्ड ने पद्म भूषण के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नाम की सिफ़ारिश की है। बोर्ड के सदस्यों की इसमें कोई दो राय नहीं थी कि धोनी इस सम्मान के सही हक़दार हैं। दो विश्व ख़िताब (2011 50-ओवर का विश्व कप और 2007 विश्व टी20), लगभग 10,000 रन, 90 टेस्ट मैच। इस सम्मान के लिए धोनी से बेहतर और कोई नहीं हो सकता।”
 
BCCI ने इस साल पद्म अवार्ड्स के लिए किसी अन्य के नाम की सिफ़ारिश नहीं की है। 
 
36 साल के धोनी ने 302 वनडे मैचों में 9737 और 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए हैं। इसके अलावा 78 टी20 मैचों में 1212 रन उनके खाते में हैं। धोनी ने कुल 16 शतक लगाए हैं (टेस्ट-6, वनडे-10)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके खाते में 100 अर्धशतक हैं।
 
विकेटकीपर के रुप मे धोनी ने खेल के सभी प्रारुपों में 584 कैच (टेस्ट-256, वनडे- 285 और टी20-43) पकड़े हैं। उन्होंने 163 बल्लेबाज़ों को स्टंपिंग करके आउट किया है। 
 
धोनी को इसके पहले अर्जुन, राजीव खेल रत्न और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अगर धोनी को पद्म भूषण मिलता है तो वह ये सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इसके पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड, चंदू बोर्डे, प्रो, डीबी देवधर, कर्नल सीके नायडू और लाला अमरनाथ को पद्म भूषण सम्मान मिल चुका है।
 
इनके अलावा पटियाला के राजा भलिंदर सिंह और विजियानगरम के महाराजा विजय आनंद को भी य़े सम्मान मिल चुका है। भलिंदर सिंह ने 13 प्रथम श्रेणी के मैच खेले थे जबकि विजय आनंद ने 1936 में इंग्लैंड दौरे पर बारत की कप्तानी की थी।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement