सोशल मीडिया पर इस समय सऊदी अरबिया के एक रिपोर्टर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि रोबोट कैसी हरकत कर रहा है।
सऊदी अरब की कोर्ट ने शाही आदेश के बाद हत्या का दोषी पाए जाने पर 5 प्रवासियों को फांसी की सजा दी है। ये पांचों पाकिस्तान के रहने वाले हैं, जिन्हें मक्का में फांसी पर चढ़ाया गया।
अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब सऊदी अरब भी भारत के साथ रक्षा सहोयग बढ़ाने को आतुर है। दोनों देश रक्षा के क्षेत्र में सहयोग की बेहतरीन संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी समय में सऊदी अरब भारत का नया रणनीतिक रक्षा साझेदार हो सकता है।
सऊदी अरब में खुदाई के दौरान सातवीं और आठवीं सदी का ऐसा बेशकीमती खजाना मिला है, जो इस्लामी खलीफा युग से जुड़ा है। ये ऐतिहासिक खोज मानी जा रही है। जानिए खुदाई में क्या क्या मिला।
सऊदी अरब भी अब समय के साथ बदल रहा है। यहां पर्यटन और कारोबार को बढ़ाने के लिए लगातार कवायदें जारी हैं। इसी बीच सऊदी अरब में भी अब शराब मिल सकेगी। लेकिन इसके लिए कुछ आवश्यक शर्ते हैं।
सऊदी अरब के मदीना शहर में एक ऐसी चीज मिली है, जो किसी खजाने से कम नहीं है। इसकी खोज से वैज्ञानिक भी हैरान है। अब इस पर आगे की रिसर्च की जा रही है।
पिछले साल भी फारूक अब्दुल्ला सऊदी अरब के मक्का मदीना में उमरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी और देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की थी।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फिलीस्तीन देश की स्थापना का रास्ता साफ होने तक वह इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य नहीं करेगा।
सऊदी अरब एक अलग ही तरह का इतिहास रचा गया है। पहली बार कोई गैर मुस्लिम भारतीय मंत्री ने मदीना शहर का दौरा किया है। यही नहीं यहां मस्जिदों का भी दौरा किया है। सऊदी अरब ने अभूतपूर्व रवैया अपनाते हुए यह अनुमति दी है।
सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में सोने का बड़ा भंडार मिलने की घोषणा की गई है। इस बारे में सऊदी अरब के अधिकारियों ने घोषणा की है कि, जिसमें कहा गया कि एक खदान कंपनी को मक्का क्षेत्र से 100 किमी दूर सोने का भंडार मिला है।
हिंद महासागर में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यापारिक जहाज पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। यह व्यापारिक जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से भारत के मेंगलुरु की ओर कच्चा तेल लेकर जा रहा था। हमले के बाद जहाज में तेज विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई। चालक दलों में 20 भारतीय थे, जो सुरक्षित हैं।
सऊदी अरब की वायुसेना का विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना जहरान में अब्दुल अजीज वायुसेना अड्डे पर प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुई।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में 5 इस्लामी मुल्कों के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके देश ने हमेशा फिलिस्तीनी लोगों का दृढ़ता से समर्थन किया है।
गाजा पर हो रहे इजरायली हमले के खिलाफ पहली बार एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। हालांकि इस शिखर सम्मेलन में ईरान और सऊदी अरब ही शामिल हो रहे हैं। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने गाजा में संघर्ष विराम नहीं होने देने कि लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। ईरान इस वक्त सऊदी से अपने रिश्ते सामान्य करने में जुटा है।
सऊदी अरब पर्यटकों को रिझाने के लिए और टूरिज्म इंडस्ट्री विकसित करने के लिए एक और नई सिटी बसाने जा रहा है, जिसका नाम Marafy होगा। इसमें मरुस्थल में 7 मील लंबी नहर और भव्य गार्डन विकसित किए जाएंगे। जानिए डिटेल।
इजराइल और हमास की जंग चल रही है। इजराइल गाजा में घुसकर हमास की कमर तोड़ रहा है। वहीं सऊदी अरब में जश्न मन रहा है। इस पर दूसरे मुस्लिम मुल्क के लोग सऊदी अरब की अलोचना कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
इजराइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास में जंग के बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘फलस्तीनियों के साथ खड़ा है सऊदी अरब।’ उनके इस बयान से मिडिल ईस्ट में खलबली मच गई है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इजराइल और सऊदी अरब मिलकर दोस्ती की ऐतिहासिक दहलीज पर पहुंचने वाले हैं। बेंजामिन ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती पश्चिम एशिया में नए समीकरण बनाएगी।
इस समय दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा है, लेकिन सऊदी अरब दुनिया की सबसे हाइट वाली बिल्डिंग का निर्माण कर रहा है। यह इमारत बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा ऊंची होगी। जानिए कितनी ज्यादा ऊंची होगी? इसमें क्या खास होगा?
भारत और सउदी अरब के बीच ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं, जो दोनों देशों के लिए फ़ायदेमंद साबित हुए हैं. दोनों देशों के बीच कभी भी मतभेद नहीं रहे हैं. अब दोनों देश मिलकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
संपादक की पसंद